छत्तीसगढ़ : अभियान से लौटने के समय निशाना बनाया जवानों को, अब तक 7 शहीद जवानों की देखें सूची

छत्तीसगढ़। दंतेवाड़ा में हुए आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हुए जवान अर्जुन राजभर कॉन्स्टेबल (सीएएफ) की भी मौत हो गई है। वह गंभीर रूप से घायल थे और उन्हें इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अब शहीद जवानों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

बताया जाता है कि जवानों से भरा निजी वाहन नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गया था। निजी वाहन में 7 जवान सवार थे। ये सभी जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवान अर्जुन राजभर 16बीएम नारायणपुर की E कम्पनी किरंदुल का जवान था। अर्जुन गाजीपुर के रहने वाले थे।

शहीद जवानों के नाम

1. रामकुमार यादव- हेड कॉन्स्टेबल
2. टिकेश्वर ध्रुव- असिस्टेंट कॉन्स्टेबल सीएएफ, धमतरी
3. सालिक राम सिन्हा- कॉन्स्टेबल, कांकेर
4. विक्रम यादव, हेड कॉन्स्टेबल
5. राजेश सिंह- कॉन्स्टेबल (गाजीपुर, यूपी)
6. रवि पटेल- कॉन्स्टेबल

7. जवान अर्जुन राजभर, कॉन्स्टेबल (सीएएफ)