Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»5.5 लाख में बेच दिया पूरा कैंपस, अब ठेकेदार कर रहा मनमानी
    झारखंड

    5.5 लाख में बेच दिया पूरा कैंपस, अब ठेकेदार कर रहा मनमानी

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विवेक शर्मा

    रांची : स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदर हॉस्पिटल सुपरस्पेशियलिटी का निर्माण कराया. वहां पर मरीजों को हाईटेक इलाज के साथ सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही है. इस बीच स्वास्थ्य विभाग का हॉस्पिटल का पूरा कैंपस महज 5.5 लाख रुपये में बेच दिया है. जी हां, पार्किंग के लिए सदर का पूरा कैंपस ही ठेकेदारों को दे दिया गया है वह भी एक साल के लिए. अब ठेकेदार कैंपस में आने वाले लोगों से मनमाने तरीके से पार्किंग चार्ज वसूल रहे है. इतना ही नहीं इस चक्कर में कैंपस में आने वालों से कहासुनी तो आम हो गई है. कई बार विवाद इतना बढ़ जा रहा है कि ठेकेदार गाड़ियों को रोक ले रहे है. मनमाना चार्ज लेने के बाद ही गाड़ियों को छोड़ा जा रहा है. गाड़ियों के मालिक से बदसलूकी करने से भी वे बाज नहीं आ रहे है.

    बेसमेंट पार्किंग केवल डॉक्टर-स्टाफ के लिए

    सदर हॉस्पिटल सुपरस्पेशियलिटी में बड़ी पार्किंग बनाई गई है. लेकिन यह पार्किंग केवल डॉक्टरों और स्टाफ के लिए रिजर्व रखा गया है. जबकि शुरुआत में केवल अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए टेंडर किया गया था. जिससे कि गाड़ियां कैंपस में नहीं रहती. सभी को बेसमेंट पार्किंग में ही गाड़ियां लगानी थी. लेकिन चढ़ावा के चक्कर में अधिकारियों ने पूरा कैंपस ही ठेकेदार को सौंप दिया. अब तो कैंपस में घुसते ही वे चार्ज वसूल लेते है. फिर काम चाहे चंद मिनटों का हो या फिर घंटों का.

    निगम की पार्किंग से भी महंगा

    सिविल सर्जन ऑफिस से लेकर सदर कैंपस पूरा एक है. कैंपस में घुसते ही ठेकेदार के आदमी पार्किंग चार्ज की पर्ची थमा देते है. इसमें बाइक के लिए प्रति घंटे दस रुपए चार्ज है. वहीं कार व अन्य छोटे वाहनों के लिए पार्किंग चार्ज प्रति घंटे 20 रुपये वसूला जा रहा है. जबकि रांची नगर निगम ने पूरे शहर में पार्किंग के लिए सबसे न्यूनजत चार्ज निर्धारित किया है. जिसके तहत 5 रुपये में टू व्हीलर तीन घंटे पार्क कर सकते है. वहीं कार के लिए 20 रुपये प्रति तीन घंटे निर्धारित है. इतना ही नहीं शुरुआत के दस मिनट सभी के लिए फ्री है.

    सीएस का तर्क, सदर को मिला राजस्व

    सदर हॉस्पिटल का पूरा कैंपस ठेकेदार को बेच दिए जाने के पीछे सिविल सर्जन के अलग-अलग तर्क है. उनका कहना है कि इससे हॉस्पिटल को एकमुश्त 5.5 लाख रुपये मिल गए है. जिसका इस्तेमाल हम मरीजों के हित में कर सकते है. वहीं कैंपस में बेवजह गाड़ियों की भीड़ भी नहीं लगेगी. इसके अलावा जो भी आएंगे उन्हें चार्ज तो देना पड़ेगा. चूंकि पहले कॉलेज के स्टूडेंट्स ने कैंपस को ही पार्किंग बना दिया था. अब कैंपस में भीड़ भी नहीं होती. वहीं ज्यादा चार्ज पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर विचार करते हुए कम कराया जाएगा.

    इसे भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट से सीएम केजरीवाल को झटका, रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई टली

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली हाई कोर्ट से सीएम केजरीवाल को झटका, रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई टली
    Next Article ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

    Related Posts

    जामताड़ा

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026
    चतरा

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

    June 11, 2026

    विदेश में बैठकर झारखंड में फैला रहे आतंक, अब इंटरपोल के जरिए शिकंजा कसेगी पुलिस

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.