Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पंजाब में जहरीली शराब से अब तक 113 लोगों की मौत, एक हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार
    देश

    पंजाब में जहरीली शराब से अब तक 113 लोगों की मौत, एक हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2020Updated:August 7, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    चंडीगढ़। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 197 नये मामलों और 135 और गिरफ्तारियों के साथ पंजाब पुलिस ने अवैध शराब माफिया के खिलाफ अपनी राज्य स्तरीय मुहिम के हिस्से के तौर पर कई माड्यूलों का पर्दाफाश किया है, जबकि जहरीली शराब के साथ घटी दुखद घटना के मामले में अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए घेरा और मजबूत कर दिया है।
    इस घटना के मुख्य मुलजिम राजीव जोशी की मिलर गंज, लुधियाना स्थित दुकान ध्गोदाम से कुल 284 ड्रम मीथेनौल जब्त किये गए हैं जिसने तीन ड्रम शराब तस्करों को बेचे थे जिसके कारण राज्य के तीन जिलों में मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था। इस घटना में मरने वालों की संख्या 113 हो गई है।
    डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि इस घटना की जांच जारी है और मुकद्मों की तेजी से जांच मुकम्मल करने के लिए दो विशेष जांच टीमें (एसआईटी) गठित की जा चुकीं हैं, और पुलिस की तरफ से अवैध शराब के कारोबार को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के आदेशों के अनुसार अलग अलग जिलों में तालमेल स्वरूप छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए 1528 अवैध शराब, 7450 किलोग्राम लाहन और 962 लीटर तस्करी की शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि कुल दर्ज किये गए 197 मामलों में 11 देसी दारू की भट्टियाँ भी पकड़ी गई हैं। डीजीपी ने बताया कि अमृतसर पुलिस ने सीनियर अधिकारियों द्वारा निगरानी के दौरान एक विशेष मुहिम के दौरान भारी मात्रा में लाहन बरामद की है।
    गुप्ता ने बताया कि जहरीली शराब के कारण घटे दुखांत के मद्देनजर शुरू की गई छापेमारी के दौरान अब तक कुल 1489 मुकदमे दर्ज किये गए हैं और 1034 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इस राज्य स्तरीय छापेमारी के दौरान कुल 29,422 लीटर नाजायज शराब, 12,599 लीटर जायज शराब और 5,82,406 किलोग्राम लाहन समेत 20,960 लीटर अल्कोहल ध् सपिर्ट बरामद की गई है और 73 चलती देसी दारू की भट्टी पकड़ी गई हैं।
    डीजीपी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार छापेमारी करने वाली टीमें आबकारी विभाग के साथ तालमेल के कारण जुड़ी हुई हैं और यह छापे आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे जिससे नशीले पदार्थों, नाजायज शराब तैयार करने या ऐसे व्यापार में शामिल हो, को गिरफ्तार किया जा सके और कानून के अनुसार उनके खि़लाफ कार्यवाही की जा सके।
    इस दौरान, मुख्यमंत्री पंजाब जहरीली शराब के साथ घटे दुखांत संबंधी मामलों की प्रगति का रोजाना जायजा ले रहे हैं और कल शुक्रवार को वह तरन तारन में कुछ पीडि़त लोगों के परिवारों के साथ मुलाकात भी करेंगे। उन्होंने डीजीपी को हिदायत की है कि वह सभी मामलों में सीधे तौर पर शामिल पाये गए लोगों के खि़लाफ कत्ल केस दर्ज करें।

    Crime news Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में आज मिले 276 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 15756
    Next Article पाइप बिछाया, सड़के ख़राब की और गायब, वार्डवासी हलकान टूटी सड़के फूटी नालियों ने किया परेशान

    Related Posts

    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

    September 16, 2026
    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.