Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 1:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नेपाल में हालात बेकाबू, पानी टंकी बॉर्डर से भारत लौटे भारतीय नागरिक
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल में हालात बेकाबू, पानी टंकी बॉर्डर से भारत लौटे भारतीय नागरिक

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 10, 2025Updated:September 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नेपाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kathmandu : नेपाल में सरकारी के खिलाफ जेन-जी आंदोलन हिंसक हो गया है। कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी दफ्तरों और नेताओं के घरों को निशाना बनाया, जिससे हालात बेकाबू हो गए। अब तक हुई झड़पों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और 500 से ज्यादा घायल हुए हैं। हिंसा और अस्थिर हालात को देखते हुए नेपाल गए पर्यटक और वहां रह रहे भारतीय नागरिक बड़ी संख्या में वापस लौट रहे हैं। कई लोग पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के पानीटंकी बॉर्डर से भारत में दाखिल हुए। लौटे नागरिकों ने कहा कि अब उन्हें राहत महसूस हो रही है।

    विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

    भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने नेपाल के मौजूदा हालात पर चिंता जताई है और भारतीय नागरिकों को नेपाल यात्रा से बचने की सलाह दी है।

    विरोध प्रदर्शनों के बीच पीएम का इस्तीफा

    हिंसक प्रदर्शनों और बढ़ते दबाव के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। आंदोलनकारियों की मांग है कि शासन में भ्रष्टाचार और पक्षपात खत्म किया जाए और सरकार की निर्णय प्रक्रिया जवाबदेह व पारदर्शी हो।

    कैसे भड़का आंदोलन?

    • 8 सितंबर को काठमांडो, पोखरा, बुटवल और बीरगंज सहित कई शहरों में विरोध शुरू हुआ।
    • सरकार ने फेसबुक, यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया।
    • पाबंदी हटाने के बाद भी विरोध और तेज हो गया।

    आगजनी और तोड़फोड़

    कर्फ्यू और सुरक्षा के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने राजधानी काठमांडो के सिंह दरबार (प्रधानमंत्री व मंत्रियों के दफ्तर), संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति आवास में आगजनी व तोड़फोड़ की। सिंह दरबार पूरी तरह जलकर राख हो गया।
    प्रदर्शनकारियों ने पीएम ओली के बालकोट और जनकपुर स्थित घरों के अलावा पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड, संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक, ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का और कांग्रेस महासचिव गगन थापा के घरों को भी निशाना बनाया।

    कर्फ्यू और भारी सुरक्षा

    हालात पर काबू पाने के लिए काठमांडो समेत कई बड़े शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सेना और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

    Also Read : PM मोदी असम को देंगे 18 हजार करोड़ की सौगात, कब… जानिये

    Indian citizens enter India from Pani Tanki border Situation out of control in Nepal नेपाल में हालात बेकाबू पानीटंकी बॉर्डर से भारत में भारतीय नागरिक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर में घुस कर गृहस्वामी को दिखाया छुरा और फिर…
    Next Article चाईबासा में डोडा तस्करी पर शिकंजा, दो तस्कर डेढ़ लाख कैश के साथ गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.