Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Sep, 2025 ♦ 1:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में वोटर लिस्ट की विशेष जांच में चौंकाने वाले खुलासे… जानें क्या
    बिहार

    बिहार में वोटर लिस्ट की विशेष जांच में चौंकाने वाले खुलासे… जानें क्या

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। आयोग के अनुसार 7 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों के नाम एक से अधिक जगहों पर वोटर लिस्ट में दर्ज हैं। इसके अलावा, 52 लाख 30 हजार से अधिक लोग अपने दर्ज पते पर नहीं मिले, जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा सकते हैं।

    18 लाख से ज्यादा मृतकों के नाम वोटर लिस्ट में

    पुनरीक्षण के दौरान पता चला कि 52.30 लाख लोग अपने पते पर नहीं हैं। इनमें से 18.66 लाख लोग मृत पाए गए, 26.01 लाख लोग स्थायी रूप से दूसरी जगह चले गए और 7.50 लाख लोग एक से ज्यादा जगहों पर वोटर के रूप में दर्ज हैं। इसके अलावा, 11,484 लोगों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। कुल 7.68 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर्स में से 6.62% लोग अपने पते पर नहीं मिले।

    1 अगस्त से शुरू होगा विशेष अभियान

    इन समस्याओं को ठीक करने के लिए चुनाव आयोग 1 अगस्त 2025 से 1 सितंबर 2025 तक एक विशेष अभियान चलाएगा। इस दौरान घर-घर जाकर वोटर रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। लोग अपने नाम जोड़ने, हटाने, सुधार करने या आपत्ति दर्ज करने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म आयोग की वेबसाइट, BLO या कार्यालयों में उपलब्ध होंगे। इस अभियान में 1 लाख BLO, 4 लाख वॉलंटियर और 1.5 लाख BLA शामिल होंगे।

    97.30% वोटर्स का सत्यापन पूरा

    24 जून 2025 तक बिहार में 7.89 करोड़ वोटर्स दर्ज हैं। इनमें से 7.68 करोड़ (97.30%) का सत्यापन हो चुका है, जबकि 21.35 लाख वोटर्स का सत्यापन बाकी है। 7.16 करोड़ वोटर्स ने गणना फॉर्म जमा किए, जो कुल का 90.67% है।

    पटना में मोबाइल रथों से जागरूकता अभियान

    वोटर लिस्ट को सही करने के लिए पटना में मोबाइल रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये रथ लोगों को गणना फॉर्म की जानकारी देंगे और फॉर्म भी उपलब्ध कराएंगे। गणना फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2025 है। आयोग ने लोगों से अपील की है कि वे समय पर फॉर्म जमा करें और किसी भी मदद के लिए 1950 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

    Also Read : झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आज लेंगे शपथ

    Shocking revelations in the special investigation of voter list in Bihar… Know what बिहार में वोटर लिस्ट की विशेष जांच में चौंकाने वाले खुलासे… जानें क्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
    Next Article ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर आज रवाना होंगे पीएम मोदी

    Related Posts

    बिहार

    CM नीतीश के शिवहर दौरे की तैयारी तेज, DM ने लिया जायजा

    September 7, 2025
    बिहार

    गंगा नदी में नहाते समय दो सगी बहनें डूबीं, तलाश जारी

    September 7, 2025
    ट्रेंडिंग

    10-11 सितंबर को सीएम नीतीश करेंगे पूर्णिया का दौरा… जानें क्यों

    September 7, 2025
    Latest Posts

    रातू में दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मा’री गोली, एक की मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर

    September 7, 2025

    FJCCI चुनाव के लिए टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह चेंबर से मांगा समर्थन

    September 7, 2025

    FJCCI चुनाव के लिए टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने किया नामांकन

    September 7, 2025

    चालान मध्य प्रदेश का, खनिज लोडिंग पलामू से… हेमंत सरकार को करोड़ों का नुकसान

    September 7, 2025

    हजारीबाग में 12 अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 60 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    September 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.