Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, कई जगहों पर रहेगा कोहरा
    झारखंड

    झारखंड में 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, कई जगहों पर रहेगा कोहरा

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2025Updated:October 24, 2025No Comments2 Mins Read113
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। 29 अक्टूबर तक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर कम हो गया है, इसलिए दक्षिणी क्षेत्र को छोड़कर बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।

    मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 24 अक्टूबर की सुबह कोहरे या धुंध के साथ शुरुआत होगी, जबकि दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। देवघर और आसपास के इलाकों में सुबह के समय मध्यम दर्जे का कोहरा छा सकता है। 25 अक्टूबर को पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में भी सुबह मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

    शनिवार को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 26 और 27 अक्टूबर को भी दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में सुबह कोहरा रहेगा। 27 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रहा।

    Also Read : हजारीबाग पुलिस ने नशे के धंधेबाजों को दी बड़ी चोट, चार तस्कर गिरफ्तार

    fog will persist at many places Light to moderate rain likely in Jharkhand till October 29 कई जगहों पर रहेगा कोहरा झारखंड में 29 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 24 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में लगी आ’ग, 12 की मौ’त, राष्ट्रपति ने जताया शोक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.