Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शिवराज सिंह चैहान ने अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस को घेरा, कहा-पंडित जवाहर लाल नेहरू अपराधी थे
    जोहार ब्रेकिंग

    शिवराज सिंह चैहान ने अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस को घेरा, कहा-पंडित जवाहर लाल नेहरू अपराधी थे

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस को घेरा है। उनका कहना है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू अपराधी थे। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के एक खंड को छोड़कर बाकी सभी खंड को हटाए जाने के सरकार के फैसले पर सियासी तकरार का अंत होते हुए दिखाई नहीं दे रहा है। कांग्रेस लगातार मोदी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं भाजपा भी उसके आरोपों का जवाब देने से नहीं चूक रही है।
    ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मीडिया से बात करते हुए शिवराज ने पंडित नेहरू को अपराधी बताया और इसके पीछे की दो वजह भी बताईं। उन्होंने कहा, श्जवाहर लाल नेहरू एक अपराधी थे। जब भारतीय सेना कश्मीर में पाकिस्तानी कबाइलियों को खदेड़ते हुए आगे बढ़ रही थी तब उन्होंने युद्ध विराम की घोषणा की। एक तिहाई कश्मीर को पाकिस्तान ने अधिकृत कर लिया। यदि कुछ और दिनों तक युद्ध विराम की घोषणा न की गई होती तो पूरा कश्मीर आज हमारा होता।श्
    उन्होंने आगे कहा, श्जवाहर लाल नेहरू का दूसरा अपराध अनुच्छेद 370 था। भला एक देश में कैसे दो निशान, दो विधान (संविधान) और दो प्रधान अस्तित्व में हो सकते हैं? यह केवल देश के साथ अन्याय नहीं बल्कि अपराध भी है।श् संसद ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिया है और दोनों सदनों ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत जम्मू-कश्मीर को अब दो हिस्सों में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा।
    इससे पहले वायनाड से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के हालात पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की थी कि वह देश को बताएं कि वहां क्या हो रहा है। कांग्रेस कार्यसमिति की दूसरे दौर की बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घाटी को लेकर कई तरह की खबरे आ रही हैं। वहां लोग मर रहे हैं। सरकार को वहां की स्थिति के बारे में जवाब देना चाहिए।

    #National News #Online news #Poltical News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजंगल में पेड़ से दो युवती का लटका शव मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही जांच
    Next Article अभिनेता शाहरुख खान फिल्म ‘रॉकेटरी दि नांबी इफेक्ट’ में कैमियो की भूमिका में नजर आयेंगे

    Related Posts

    कोडरमा

    बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ाई, टाटा मैजिक में लोड 48 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    June 19, 2026
    झारखंड

    योग दिवस से पहले धनबाद में दौड़ी सेहत की लहर, ‘रन फॉर योग’ में उमड़ा जनसैलाब

    June 19, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    Latest Posts

    बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ाई, टाटा मैजिक में लोड 48 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    June 19, 2026

    योग दिवस से पहले धनबाद में दौड़ी सेहत की लहर, ‘रन फॉर योग’ में उमड़ा जनसैलाब

    June 19, 2026

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: रांची समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 19, 2026

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.