Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड सरकार पर लगाया आरोप, वोट के लालच में की गई युवाओं की ह’त्या
    जोहार ब्रेकिंग

    शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड सरकार पर लगाया आरोप, वोट के लालच में की गई युवाओं की ह’त्या

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच भाजपा के सह प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने वोट के लिए षड्यंत्र किया, जिसके परिणामस्वरूप कई युवाओं की जान गई. हेमंत सोरेन ने वोट के लालच में बिना उचित व्यवस्था के नौजवानों को बहलाने के लिए षड्यंत्र रचने का पाप किया. उन्हें 10-10 किलोमीटर दौड़ाया. जिसके कारण कई नौजवानों की जान चली गई. ये हादसा नहीं, वोट के लालच में की गईं हत्याएं हैं. झारखंड का नौजवान कभी भी इस सरकार को माफ नहीं करेगा.

    चुनाव को लेकर करेंगे समीक्षा

    शिवराज सिंह चौहान रांची में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पहुंचे हैं. एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय जाते हुए उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की. पार्टी सूत्रों के अनुसार, वे यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि कौन से नेता किस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं और इसके पीछे की वजह क्या है. वहीं भाजपा के मुख्य सचेतक और विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा की बार-बार झारखंड यात्रा से भाजपा को चुनाव में फायदा होगा और अगली सरकार भाजपा की बनेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इन नेताओं के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ जाता है.

     

    गंभीर आरोप चुनावी शड्यंत्र झारखंड युवा झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड सरकार नौजवानों की मौत बिरसा मुंडा एय़रपोर्ट भाजपा मीडिया बातचीत युवाओं की मौत राजनीतिक आरोप वोट के लिए षड्यंत्र शिवराज सिंह चौहान हत्याएं हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleममता बनर्जी पर आरोपों की झड़ी के बीच टीएमसी सांसद ने दिया इस्तीफा
    Next Article रिम्स में जूनियर रेजीडेंट से छेड़छाड़, पेनडाउन स्ट्राइक की घोषणा

    Related Posts

    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026
    Latest Posts

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.