Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 3:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»आक्रमक अंदाज, विद्रोही तेवर और संवाद अदायगी के बेताज बादशाह है शत्रुध्न सिन्हा
    मनोरंजन

    आक्रमक अंदाज, विद्रोही तेवर और संवाद अदायगी के बेताज बादशाह है शत्रुध्न सिन्हा

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    • ..जन्मदिवस 09 दिसंबर ..

    मुंबई। बतौर खलनायक अपने करियर का आगाज कर अपने आक्रमक अंदाज, विद्रोही तेवर और संवाद अदायगी के दम पर शत्रुध्न सिंहा ने दर्शको को इस कदर दीवाना बनाया कि नायक की तुलना में उन्हें अधिक वाहवाही मिली। यह फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहला मौका था जब किसी खलनायक के पर्दे पर आने पर दर्शकों की ताली और सीटियां बजने लगती थी ।

    सत्तर के दशक में जब शत्रुध्न सिंहा ने फिल्म इंडट्री में कदम रखा तो बतौर अभिनेता काम पाने के लिये वह स्टूडियों दर स्टूडियों भटकते रहे। वह जहां भी जाते उन्हें खरी खोटी सुननी पड़ती। कुछ फिल्मकारों ने उनसे कहा आपका चेहरा मोहरा फिल्म इंडस्ट्री के लिये उपयुक्त नही है यदि आप चाहे तो बतौर खलनायक आपको फिल्मों में काम मिल सकता है।

    शत्रुध्न सिंहा ने तो एक बार यहां तक सोंच लिया कि मुंबई में रहने से अच्छा है कि अपने घर पटना लौट जाया जाये। बाद में शत्रुध्न सिंहा ने बतौर खलनायक ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिये संघर्ष करना शुरू कर दिया। जल्द ही उनकी मेहनत रंग लाई और अपने रोबदार व्यक्तिव और संवाद अदायगी के जरिये शत्रुध्न सिंहा ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

    शत्रुध्न सिंहा की लोकप्रियता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म में शत्रुध्न सिंहा के हिस्से में महज दो या तीन सीन ही रहते लेकिन इन सीनों मे जब कभी शत्रुध्न सिंहा दिखाई देते तो अपनी संवाद अदायगी और तेवर से वह नायक की तुलना में कहीं भारी पड़ते।

    शत्रुध्न सिंहा का जन्म 09 दिसंबर 1945 में बिहार के पटना में हुआ। बिहार के प्रतिष्ठित पटना सांइस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होनें बतौर अभिनेता बनने के लिये पुणा फिल्म इंस्टीच्यूट में दाखिला ले लिया। सत्तर के दशक में फिल्म इंस्टीच्यूट में प्रशिक्षण के बाद शत्रुध्न सिंहा ने फिल्म इंडस्ट्री की ओर अपना रूख कर लिया।

    शुरूआती दौर में फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिये शत्रुध्न सिंहा को काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा। शत्रुध्न सिंहा ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1969 में प्रदर्शित फिल्म ‘साजन’ से की। मनोज कुमार की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में उन्हें एक छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला। इस दौरान उन्हें फिल्म अभिनेत्री मुमताज की सिफारिश पर फिल्म ‘खिलौना’ में काम करने का अवसर मिला।

    वर्ष 1970 में प्रदर्शित फिल्म खिलौना की सफलता के बाद शत्रुध्न सिंहा को फिल्मों में काम मिलने लगा। वर्ष 1971 में प्रदर्शित फिल्म ‘मेरे अपने’उनके करियर के लिये महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। युवा राजनीति पर बनी इस फिल्म में विनोद खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में शत्रुध्न सिंहा का बोला गया यह संवाद ..श्याम आये तो उससे कह देना छैनु आया था, बहुत गरमी है खून में तो बेशक आ जाये मैदान में ..दर्शको के बीच काफी लोकप्रिय हुये।

    फिल्म मेरे अपने की सफलता के बाद पारस, गैंबलर, भाई हो तो ऐसा, रामपुर का लक्षमण, ब्लैकमेल जैसी फिल्मों में मिली कामयाबी के जरिये शत्रुध्न सिंहा दर्शको के बीच अपने अभिनय की धाक जमाते हुये ऐसी स्थिति में पहुंच गये जहां वह फिल्म में अपनी भूमिका स्वयं चुन सकते थे।

    इस बीच फिल्मकारों ने शत्रुध्न सिंहा की लोकप्रियता को देखते हुये उन्हें बतौर अभिनेता अपनी फिल्मों के लिये साइन करना शुरू कर दिया ।वर्ष 1976 में सुभाष घई के बैनर तले बनी फिल्म ..कालीचरण ..वह पहली फिल्म थी जिसमें शत्रुध्न सिंहा की अदाकारी का जादू दर्शकों के सर चढ़कर बोला 1फिल्म में अपनी जबरदस्त संवाद अदायगी और दोहरी भूमिका में शत्रुध्न सिंहा ने अभिनेता के रूप में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे ।

    वर्ष 1978 में शत्रुध्न सिंहा के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म ..विश्वनाथ ..प्रदर्शित हुयी ।सुभाष घई के बैनर तले बनी इस फिल्म उन्होंने एक वकील का दमदार किरदार निभाया था ।यूं तो इस फिल्म में शत्रुध्न सिंहा के बोले गये कई संवाद लोकप्रिय हुये लेकिन उनका बोला यह संवाद ..जली को आग कहते है बुझी को खाक कहते है .जिस खाक से बारूद बने उसे विश्वनाथ कहते है ..दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय हुये और आज भी उसी शिद्दत के साथ श्रोताओं के बीच सुने जाते है ।

    अस्सी के दशक में शत्रुध्न सिन्हा पर आरोप लगने लगे कि वह वल मारधाड़ और एक्शन से भरपूर किरदार ही निभा सकते है लेकिन उन्होंने वर्ष 1981 में ऋषिकेष मुखर्जी निर्देशित फिल्म ..नरम गरम ..में लाजवाब हास्य अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया ।इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह भी है इस फिल्म मे उन्होंने एक गानें में अपनी आवाज भी दी ।

    फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाने के बाद शत्रुध्न सिंहा ने समाज सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया और भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से लोकसभा सभा सदस्य बने और स्वास्थ्य और जहाजरानी मंत्रालय का कार्यभार संभाला ।शत्रुध्न सिंहा को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें उनके कद के बराबर वह सम्मान नही मिला जिसके वह हकदार है लेकिन उन्हें इस बात का मलाल नही है और वह आज भी उसी जोशो खरोश के साथ फिल्म इंडस्ट्री को सुशोभित कर रहे है ।

    #Online news entertai Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेंसेक्स के टॉप 10 में से पांच कंपनियों का पूंजीकरण 56,877.12 करोड़ बढ़ा
    Next Article पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र : रैली में रुपए बांटने के आरोप में कांग्रेस समर्थक के खिलाफ केस

    Related Posts

    मनोरंजन

    मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनीं मनिका विश्वकर्मा, अब थाईलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    August 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘थ्री इडियट्स’ के ‘प्रोफेसर’ अच्युत पोतदार का निधन, इंडियन आर्मी में भी दे चुके थे सेवा

    August 19, 2025
    मनोरंजन

    आर्यन खान की वेब सीरीज ‘The Ba***ds of Bollywood’ का फर्स्ट लुक जारी, फैंस में उत्साह

    August 17, 2025
    Latest Posts

    छात्रों ने निकाली शव यात्रा, प्रशासन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

    August 21, 2025

    तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल महतो के गवर्नर से मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- किस हैसियत से सीधे महामहिम राज्यपाल से मिलने चले गए?

    August 21, 2025

    Rapido पर CCPA ने लगाया 10 लाख का जुर्माना… जानें क्यों

    August 21, 2025

    गोड्डा में फंदे पर लटकी मिली आदिवासी छात्रा, चाचा के नाम छोड़ा नोट

    August 21, 2025

    एक ही परिवार के पांच लोगों की रहस्यमय मौ’त, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.