Johar Live Desk : शारदीय नवरात्रि का समापन अगले सप्ताह होने वाला है। हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत खास माना जाता है, क्योंकि इस दौरान किए गए शुभ कार्य जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के समय कुछ खास उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। खास तौर पर घर के मेन गेट की ऊर्जा को मजबूत करने के लिए दो उपाय विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं। ये उपाय दुर्गा अष्टमी और नवमी से पहले करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मेन गेट पर बनाएं स्वास्तिक
हिंदू धर्म में स्वास्तिक को शक्तिशाली और पवित्र प्रतीक माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, स्वास्तिक नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सौभाग्य व समृद्धि लाता है। यह चारों दिशाओं का प्रतीक है और लगातार सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। नवरात्रि से पहले मेन गेट पर स्वास्तिक बनाना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है।
मेन गेट पर लगाएं आम के पत्तों का तोरण
आम की पत्तियां पूजा-पाठ में बहुत शुभ मानी जाती हैं। नवरात्रि के दौरान मेन गेट पर आम के पत्तों का तोरण लगाने से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर दूर रहती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, यह उपाय मां लक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी पर हम पूर्ण सत्यता का दावा नहीं करते। अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Also Raed : वर्ल्ड रेबीज डे 2025 : ‘अब करें कार्यवाही : आप, मैं, समुदाय’ थीम के साथ जागरूकता अभियान