Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 12:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार में वर्दी वालों की शर्मनाक करतूत, छपरा में पुलिस बस ने तीन को रौंदा, मरने के लिए छोड़ भागे खाकीधारी
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में वर्दी वालों की शर्मनाक करतूत, छपरा में पुलिस बस ने तीन को रौंदा, मरने के लिए छोड़ भागे खाकीधारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छपरा। सारण जिले के सिताब दियारा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही पुलिस बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सबसे दुखद रहा कि घटना के बाद घायलों की मदद की बजाय पुलिस वाले बस से उतरकर भाग निकले।

    सिवान-छपरा मुख्य पथ पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में ए-1 चिमनी के पास अनियंत्रित पुलिस बस ने उक ही बाइक पर सवार एक किशोर समेत तीन लोगों को रौंद दिया। इस घटना में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक और बस में आग लग गई।

    मृतकों की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गावं निवासी सत्यनारायण मांझी के 28 वर्षीय पुत्र संजय माझी एवं इसी गांव के निवासी सुखल मांझी के 16 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार मांझी तथा भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मंगाई डीह निवासी 22 वर्षीय किशोर कुमार के रूप में की गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस बस में सवार पुलिस कर्मी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा डयूटी के बाद सिताबदियारा से छपरा लौट रहे थे। रिविलगंज में प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के कारण जिला प्रशासन ने कोपा दाउदपुर एवं एकमा नरपलिया मोड़ होकर आने जाने का रुट तय किया था। इस लिए पुलिस बस सिवान-छपरा मुख्य पथ से छपरा लौट रही थी।

    इसी दौरान रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास बस अनियंत्रित हो गई और छपरा से काम करके लौट रहे तीन बाइक सवार को रौंद दिया। पुलिस बस में 50 से 60 पुलिस कर्मी सवार थे। एक युवक बस के अगले चक्का के बीच फंस गया था और बस चालक युवक को घसीटते हुए लगभग तीन – चार सौ मीटर दूर ले जाने के बाद बस रोका।

    इसके बाद बस चालक और बस में सवार पुलिसकर्मी बस को सड़क के किनारे खड़ा कर फरार हो गए। घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोग जुट गए और आक्रोशित लोगों ने पुलिस बस में आग लगा दिया। रिविलगंज पुलिस के पहुंचने पर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा गया।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओडिशा : भुवनेश्वर में ‘हनी ट्रैप’, कई मंत्रियों के शामिल होने का आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग
    Next Article 31वीं न्यायायिक सेवा परीक्षा में रांची की भावना नंदा टॉपर, बीपीएससी ने घोषित किया परीक्षा परिणाम

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    इस राज्य में युवाओं के लिए बनेगा ‘युवा आयोग’, नौकरी दिलाने में करेगा मदद; CM ने किया ऐलान

    July 8, 2025
    बिहार

    शिक्षा विभाग ने शिकायतों के समाधान के लिए जारी किए दो टोल-फ्री नंबर

    July 8, 2025
    बिहार

    गोपाल खेमका ह’त्याकांड : अवैध हथियार सप्लायर राजा मुठभेड़ में मा’रा गया

    July 8, 2025
    Latest Posts

    इस राज्य में युवाओं के लिए बनेगा ‘युवा आयोग’, नौकरी दिलाने में करेगा मदद; CM ने किया ऐलान

    July 8, 2025

    10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    July 8, 2025

    ब्राजील पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    July 8, 2025

    असम के कार्बी आंगलोंग में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1

    July 8, 2025

    पति ने पत्नी पर किया टांगी से हमला और हो गया फरार

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.