Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट
    झारखंड

    झारखंड में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते ही आसमान साफ हो गया. आसमान साफ होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही सूबे में पछुआ हवा भी चल रही है. इससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. कंपकपाती ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके हैं, हीटर और अलाव के सहारे ठंड से बचाव कर रहे हैं. गुरुवार की सुबह रांची में घना कोहरा छाया रहा. हालांकि, दिन चढ़ते ही धूप निकल गई. धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत महसूस नहीं हुई.

    इसकी वजह पछुआ हवा है, जो कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से ठंडक लिए आ रही है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है. इसका असर झारखंड के ऊपर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि सूबे में आने वाली हवा कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से ठंडक लिए आ रही है. इससे न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है. यही वजह है कि लोगों को अधिक ठंड महसूस हो रही है. उन्होंने कहा कि यह स्थित अगले दो-तीन दोनों तक रहने की संभावना है.

    अभिषेक आनंद ने बताया कि दो तीन दिनों बाद उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ का सिस्टम बन रहा है. यह सिस्टम एक्टिव हो जाएगा तो दिन-रात अधिक ठंड महसूस की जाएगी. पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा है. वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा और सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा में 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही सूबे के एक दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है.

    Weather
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने CM को अल्टीमेटम दिया, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपनी बातें रखी
    Next Article ATS का कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह के खिलाफ कारवाई जारी, हिनू स्थित भाई प्रिंस राज के घर छापेमारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.