Ranchi ; सर्दियों में बढ़ते घने कोहरे के कारण रेलवे ने झारखंड से होकर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार से 28 फरवरी 2026 तक टाटानगर और रांची से चलने वाली कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन रोक दिया है।
कुहासे की वजह से ट्रेनों की गति कम हो रही है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रद्द होने वाली मुख्य ट्रेनों में टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस, सांतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस और हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा, हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस और हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी अस्थायी रूप से रद्द रहेगा।
रद्द ट्रेनों की तिथियां इस प्रकार हैं:
-
18103 टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस: 1 दिसंबर से 25 जनवरी 2026
-
18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस: 3 दिसंबर से 27 मार्च 2026
-
22857 सांतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस: 1 दिसंबर से 2 मार्च 2026
-
22858 आनंद विहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 2 दिसंबर से 3 मार्च 2026
-
12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस: 1 दिसंबर से 26 फरवरी 2026
-
12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस: 2 दिसंबर से 27 फरवरी 2026
हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस (18175-18176): 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 17, 20 जनवरी को रद्द।
हटिया-राउरकेला पैसेंजर (58659): 20, 21, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 17, 20 जनवरी को रद्द।
राउरकेला-हटिया पैसेंजर (58660): 21, 24, 28, 31 दिसंबर और 4, 7, 11, 14, 18, 21 जनवरी को रद्द।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और कोहरे के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
Also Read : शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर, सेंसेक्स 316 अंक टूटा
Also Read : रायपुर में दिखा कोहली का क्रेज, बच्चों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
Also Read : बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र: आज 7 विधायक लेंगे शपथ, प्रेम कुमार बनेंगे स्पीकर


