Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सरायकेला : पुलिस ने एटीएम लूट की बड़ी घटना को किया विफल, तीन गिरफ्तार
    झारखंड

    सरायकेला : पुलिस ने एटीएम लूट की बड़ी घटना को किया विफल, तीन गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने एटीएम लूट की बड़ी घटना को टाल दिया है। बीते शुक्रवार की देर रात करीब डेढ़ बजे मिले गुप्त सूचना के आधार पर अदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने पुलिस अधिकारी राजू राणा, हवलदार सुरेंद्र यादव, टाईगर मोबाइल के जवानों के साथ टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित शिवरंजनी अपार्टमेंट परिसर में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को लुटने से बचा लिया।

    जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने पूरे परिसर की घेराबंदी कर तीन एटीएम लुटेरों को धर दबोचा। गिरफ्त में आए तीन में से दो लुटेरे आरआईटी थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, जिसका नाम रंजीत झा एवं परमजीत सिंह बताया गया है, जबकि एक का नाम दीपक सिंह है जो आदित्यपुर के एस टाइप का रहनेवाला बताया जा रहा है।

    थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें एटीएम में चोरी की सूचना मिली उन्होंने तत्काल अपने अधिकारियों के साथ आशियाना चौक से लेकर एस टाइप चौक तक घेराबंदी कर दी। जगह-जगह टाइगर मोबाइल के जवानों को लगा दिया और एएसआई राजू राणा के साथ खुद शिवरंजनी अपार्टमेंट पहुंचे और वहां एचडीएफसी बैंक के एटीएम में घुसे तीन चोरों को धर दबोचा।

    उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उनके द्वारा एक और एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया था , जहां असफल होने के बाद उन्होंने एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर निशाना साधा। हालांकि यहां वे विफल रहे और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं एटीएम में बैंक का सिक्योरिटी गार्ड नहीं होने पर थाना प्रभारी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : सुकमा में पुलिस के समक्ष तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    Next Article रांची-हटिया से चलने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, हेल्पलाइन नंबर जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.