Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Oct, 2025 ♦ 2:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»महागठबंधन में सबका अलग अलग घोषणापत्र, स्थानीयता नीति बदलने और आरक्षण पर झामुमो का जोर
    झारखंड

    महागठबंधन में सबका अलग अलग घोषणापत्र, स्थानीयता नीति बदलने और आरक्षण पर झामुमो का जोर

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि सत्ता में आने के बाद हम सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण देंगे और स्थानीय नीति को बदलने की बात कही है। झामुमो के घोषणापत्र में जिक्र है कि 25 करोड़ रुपए के सरकारी टेंडर सिर्फ स्थानीय लोगों को दिए जाएंगे। इस मौके पर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि झामुमो से पहले महागठबंधन के दलों कांग्रेस और राजद ने अलग से अपना घोषणापत्र जारी किया है।
    झामुमो किस तरीके से वोटरों को लुभाने में जुटा
    सत्ता में आने पर तीन उपराजधानी पलामू, चाईबासा और हजारीबाग को बनाया जाएगा। कुल चार उपराजधानी होंगे।
    सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण देंगे।
    25 करोड़ रुपए के सरकारी टेंडर सिर्फ स्थानीय लोगों को दिए जाएगा।
    किसानों की कर्ज माफी व भूमि अधिकार कानून बनेगा।
    महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
    सरकार बनने के दो साल के अंदर 5 लाख झारखंडी युवकों को नौकरी दी जाएगी। बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा।
    5 साल तक उपयोग में नहीं लाए गए अधिग्रहित भूमि को रैयतों को वापस की जाएगी।
    आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं पारा शिक्षकों के लिए सेवा, शर्त एवं वेतनमान का निर्धारण किया जाएगा।
    पिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरी में 27 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा।
    शहीदों के जन्मस्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
    गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को 2 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।
    शहीद के परिवार के एक सदस्य को सीधे सरकारी नौकरी देने का कानून बनाया जाएगा।
    100 यूनिट तक की बिजली मुफ्त की जाएगी।
    जनवितरण प्रणाली से चायपति, सरसों तेल, साबुन, दाल भी दिया जाएगा।
    कैंसर पीड़ितों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
    प्राकृतिक आपाद में फसल बर्बाद होने पर 13,500 प्रति एकड़ के तहत मुआवजा दिया जाएगा।
    घरेलू उद्योग के लिए किसी तरह के लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी।
    भूमि सुधार आयोग का गठन व प्रशासनिक सुधार आयोग का गठन किया जाएगा।
    हर प्रखंड में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा।
    पलामू, चाईबासा, गढ़वा, गिरिडीह, दुमका, साहेबगंज एवं देवघर को 25 हजार करोड़ रुपए के लागत से विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

    #latest hindi news #Online news jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, सुबोधकांत सहाय को पता है कि इस चुनाव में कांग्रेस का पत्ता साफ होने वाला है
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : सियासत की विरासत संभालने उतरे पुत्र, पुत्रियां और पत्नियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    NIA की बड़ी कार्रवाई : केरल से दबोचा गया लांजी ब्लास्ट का फरार माओवादी

    October 14, 2025
    झारखंड

    झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर राज्य सरकार ने लगाई मुहर

    October 14, 2025
    झारखंड

    कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: सरकारी कर्मियों का डीए बढ़ा, सारंडा को मिला अभ्यारण्य का दर्जा…

    October 14, 2025
    Latest Posts

    NIA की बड़ी कार्रवाई : केरल से दबोचा गया लांजी ब्लास्ट का फरार माओवादी

    October 14, 2025

    झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर राज्य सरकार ने लगाई मुहर

    October 14, 2025

    कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: सरकारी कर्मियों का डीए बढ़ा, सारंडा को मिला अभ्यारण्य का दर्जा…

    October 14, 2025

    अरगोड़ा में जुआ खेलते सात गिरफ्तार, 18 बाइक, कार और कैश बरामद

    October 14, 2025

    तीन साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, ₹44 हजार कैश, बाइक और मोबाइल जब्त

    October 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.