Ranchi : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के नामकुम, रांची स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में सीनियर रेजिडेंट्स और फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विषयों में शिक्षण संकाय को अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा। प्रदर्शन संतोषजनक रहने पर इसे तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। सीनियर रेजिडेंट्स की नियुक्ति भी इसी आधार पर होगी।
इंटरव्यू की तिथियां:
29 मई: सामान्य चिकित्सा, बाल चिकित्सा, त्वचा रोग, मनोरोग, रेडियो-निदान, और दंत चिकित्सा के लिए फैकल्टी का इंटरव्यू।
30 मई: ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, नेत्र रोग, स्त्री रोग व अन्य विभागों के लिए इंटरव्यू।
पदों का विवरण:
- प्रोफेसर: 6 पद
- एसोसिएट प्रोफेसर: 12 पद
- सहायक प्रोफेसर: 11 पद
- सीनियर रेजिडेंट्स: 13 पद
इच्छुक उम्मीदवार 27 मई तक अपना आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी ई-मेल [email protected] पर भेज सकते हैं। इंटरव्यू 29 और 30 मई को सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे के बीच आयोजित होगा।
आयु सीमा:
- फैकल्टी पदों के लिए अधिकतम 69 वर्ष
- सीनियर रेजिडेंट्स के लिए अधिकतम 45 वर्ष
- अधिक जानकारी के लिए www.esic.nic.in वेबसाइट पर विजिट करें।
अस्पताल की जानकारी:
ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन 17 अप्रैल को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ की उपस्थिति में हुआ था। 220 बेड वाले इस अत्याधुनिक अस्पताल में तीन ऑपरेशन थिएटर, 34 सामान्य वार्ड, 6 आइसोलेशन वार्ड और 40 ओपीडी कक्ष हैं।
यह अस्पताल झारखंड के 5 लाख से अधिक बीमित कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। 99.06 करोड़ रुपये की लागत से बना यह अस्पताल 17,559 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
यहां जल्द ही मेडिकल कॉलेज भी शुरू किया जाएगा, जिसमें 50 एमबीबीएस सीटें होंगी। अस्पताल ओपीडी और इनडोर मरीजों (IPD) के साथ विशेषज्ञ और सुपर-स्पेशलिस्ट सेवाएं भी प्रदान करेगा।
Also Read : लालू यादव के खिलाफ ईडी के पूरक आरोप पत्र पर 3 जून को होगा फैसला
Also Read : कैंसर से जूझते टाटा स्टील के अधिकारी ने पत्नी और दो बेटियों संग की आत्मह’त्या, इलाके में मचा हड़कंप…