Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…
    झारखंड

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर की घाघीडीह, साकची और घाटशिला जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त और चाक-चौबंद बनाया जाएगा। इस संबंध में DC कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बुधवार महत्वपूर्ण बैठक हुई।

    बैठक में जेल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल, सेल, वॉच टावर, पेयजल आपूर्ति और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। DC ने निर्देश दिया कि सभी जेल, उप-जेल, बाल सुधार गृह, कैदी वार्ड और कोर्ट हाजत का औचक निरीक्षण और रेड नियमित रूप से किया जाए।

    जेल परिसरों के आस-पास अनाधिकृत रूप से अड्डाबाजी या अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जेल परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

    सुरक्षा के लिहाज से सभी जेलों में 4जी और 5जी जैमर लगाए जाएंगे सुरक्षाकर्मियों को वॉकी-टॉकी मुहैया कराई जाएगी वॉच टावरों में पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात किए जाएंगे पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और रोशनी की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

    इसके अलावा घाघीडीह कारा में पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए पीएचइडी विभाग को निर्देश दिए गए हैं। कैदियों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने की योजना पर भी विचार किया गया।

    Also read: पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    Also read: हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    4G and 5G Jammers DC Karn Satyarthi Ghaghidih Jail Ghatshila Jail Jail Inspection jail security jamshedpur police patrolling Prison Reforms Prisoner Welfare Sakchi Jail security measures Training Programs Unauthorized Activities Walkie-Talkie Watchtowers water supply
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल
    Next Article IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.