Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज
    झारखंड

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharkhand: हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित अलपितो पंचायत में मनरेगा योजनाओं में करोड़ों की धांधली सामने आई है। बीडीओ अखिलेश कुमार की जांच के बाद पंचायत की मुखिया सुमिता देवी, उनके पति धनेश्वर यादव, तत्कालीन पंचायत सचिव शिव कुमार प्रसाद सहित कई लोगों पर सरकारी राशि गबन और आपराधिक साजिश के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

    आरोप है कि गाय-बकरी शेड और सिंचाई कूप निर्माण जैसी योजनाओं में मृत व्यक्तियों के नाम पर भुगतान किया गया। बिना ग्रामसभा की स्वीकृति, बिना जमीन के दस्तावेज, बिना निर्माण कार्य की तस्वीरों के ही लाखों रुपये की निकासी की गई। यहां तक कि जिन मजदूरों के नाम पर भुगतान हुआ, उनके मास्टर रोल में हस्ताक्षर भी नहीं मिले।

    साल 2022-23 में 19 पशु शेड योजनाओं के जरिए करीब 22 लाख रुपये का गबन हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि एक लाभार्थी जगदीश रविदास की मृत्यु के बाद भी उनके नाम पर ₹1.08 लाख का भुगतान हुआ। वहीं एक अन्य मृतक विजय रविदास को मौत के बाद भी कई दिनों तक मजदूरी दी गई।

    बिरसा सिंचाई कूप की तीन योजनाओं में मनरेगा नियमों को ताक पर रखकर जेसीबी मशीन से काम कराया गया। कुछ पुराने कूपों को दोबारा निर्माण बताकर भुगतान किया गया। मुखिया के पति के परिजनों और रिश्तेदारों के नाम पर फर्जी जॉब कार्ड बनवाकर पैसा निकाला गया।

    इन तमाम अनियमितताओं को लेकर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गबन की गई राशि को ब्याज सहित वसूलने का निर्देश भी जारी किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासन ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

    Also read: अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    Also read: जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    Akhilesh Kumar Alpito Panchayat Block Development Officer Corruption Dhaneshwar Yadav embezzlement financial irregularities Fir FIR lodged against many including Mukhiya government funds Hazaribag investigation jharkhand MGNREGA Scam MNREGA scam in Hazaribagh Police inquiry Shiv Kumar Prasad strict action Sumita Devi Vishnugarh Block
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा
    Next Article घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026
    Latest Posts

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    बंद घर का ताला तोड़ उड़ा डाले पांच लाख के जेवर, केदारनाथ यात्रा पर गया परिवार

    June 17, 2026

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.