Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»मंडल कारा जाकर बंदियों की वास्तविक स्थिति का करें आकलन- सचिव DLSA
    कोडरमा

    मंडल कारा जाकर बंदियों की वास्तविक स्थिति का करें आकलन- सचिव DLSA

    Team JoharBy Team JoharApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा: यू. टी. आर. सी. को सफल बनाने को लेकर जेल विजिटिंग अधिवक्ताओ और पारा लीगल वोलेनटियर की एक बैठक संपन्न हुई. बैठक जिला न्याय सदन कोडरमा स्थित DLSA के सचिव के प्रकोष्ठ में हुई. जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार(DLSA) के सचिव गौतम कुमार ने की. बता दें कि आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार( NALSA), नई दिल्ली द्वारा चलाये जा रहे, विशेष अभियान त्रैमासिक UTRC 2024 के सन्दर्भ में और झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार(JHALSA) के निर्देशानुसार, DLSA कोडरमा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष DLSA विरेन्द्र कुमार तिवारी के कुशल मार्ग दर्शन में हुआ. इस बैठक में NALSA द्वारा दिए गए मानदंडो के आधार पर कई बंदियों के वास्तविक स्थितियों पर विचार विमर्श किया गया.

    15 अप्रैल को 2024 की पहली UTRC बैठक

    इस अभियान के तहत कोडरमा न्यायमंडल के अलग-अलग न्यायालयों से NALSA द्वारा निर्देशित 14 श्रेणियों में से अलग अलग श्रेणी के चिन्हित किए जाने के सन्दर्भ में जेल विजिटिंग अधिवाक्ताओ को निर्देश दिया गया कि वे मंडल कारा कोडरमा जाकर वहां विभिन्न मामलो में विचाराधीन बंदियों की वास्तविक स्थिति का आकलन करे. उससे सम्बंधित रिपोर्ट DLSA को उपलब्ध कराए. ताकि उसपर आगामी 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले त्रैमासिक UTRC की बैठक में विचार किया जा सके. उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की पहली त्रैमासिक UTRC की बैठक 15 अप्रैल 2024 को आयोजित की जाएगी. बैठक में मंडल कारा कोडरमा के सहायक कारापाल को भी इस सम्बन्ध में कई आवश्यक दिशा निर्देश देंगे.

    बैठक में शामिल लोग

    मौके पर DLSA सचिव गौतम कुमार, जेल विजिटिंग अधिवक्ता सह डिप्टी चीफ एल ए डी सी किरण कुमारी व राजेंद्र मंडल, असिस्टेंट एल ए डी सी अरुण कुमार ओझा, ललन कुमार चौधरी व अश्विनी शरण सहायक कारापाल अभिषेक कुमार, जेलकर्मी राजीव कुमार, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

    कोर्ट झालसा डालसा नालसा यू टी आर सी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBCCL के रिटायर्ड जीएम से साइबर अपराधियों ने ठगे थे 10 लाख, पुलिस ने तीन को दबोचा
    Next Article सुनैना किन्नर को मिला भारतीय एकता पार्टी का साथ, धनबाद से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    दिनेश गोप के करीबी नंदलाल स्वर्णकार की जमानत पर फैसला टला, 18 जून को अगली सुनवाई

    June 11, 2026
    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन का शेड्यूल बदला, 13 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

    June 11, 2026
    क्राइम

    चक्रधरपुर में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका पर जांच तेज

    June 11, 2026
    Latest Posts

    दिनेश गोप के करीबी नंदलाल स्वर्णकार की जमानत पर फैसला टला, 18 जून को अगली सुनवाई

    June 11, 2026

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन का शेड्यूल बदला, 13 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

    June 11, 2026

    चक्रधरपुर में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका पर जांच तेज

    June 11, 2026

    रिम्स-2 के विरोध में मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले लोग, बोले- हम विकास के विरोधी नहीं, लेकिन…

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.