Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार करते हुए अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाएं, स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित पुलिस अधिकारी बक्से नहीं जाएंगे : हेमंत सोरेन
    झारखंड

    पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार करते हुए अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाएं, स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित पुलिस अधिकारी बक्से नहीं जाएंगे : हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर राज्य के वरीय पुलिस अधिकारियों को तलब किया। मुख्यमंत्री ने वर्तमान समय में राज्य के भीतर हो रही छोटी-बड़ी आपराधिक घटनाओं को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने अगले 15 दिन के अंदर राज्य में विधि-व्यवस्था संधारण की स्थिति में सुधार लाने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार करते हुए अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाएं, अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित पुलिस अधिकारी बक्से नहीं जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में अपराधियों ने विधि व्यवस्था संधारण को धत्ता बताते हुए कई जघन्य अपराध को अंजाम देने का काम किया है। किसी भी हाल में ऐसे अपराध स्वीकार्य नही है। वर्तमान समय में हो रही अपराधिक घटनाएं राज्य के लिए चिंता का विषय है। अपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस निमित्त पुलिस बिना किसी दबाव के अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। मौके पर डीजीपी अजय कुमार सिंह, एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद राव लाटकर, आईजी ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर, एसपी एटीएस सुरेंद्र झा सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

    ‘अपराध पर नियंत्रण के लिए मेरे द्वारा खुली छूट’

    हेमंत सोरेन ने डीजीपी अजय कुमार सिंह को साफ लहजे में कहा कि आपको अपराध पर नियंत्रण के लिए मेरे द्वारा खुली छूट दी हुई है, परंतु अपराध नियंत्रण पर सफलता क्यों नहीं मिल रहा है? मौके पर मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों से वर्तमान समय में राज्य के भीतर हो रही अपराधिक घटनाओं एवं अपराध नियंत्रण हेतु कानून व्यवस्था की स्थिति की पूरी जानकारी ली और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में राज्य के अंदर अपराध के चेहरे हर दिन बदल रहे हैं। नए-नए अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। कई अपराध सुनियोजित तरीके से किए जा रहे हैं। कुछ लोग राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पुलिस विभाग राज्य में सुनियोजित अपराधिक गतिविधियों एवं नए-नए अपराधों पर शिकंजा क्यों नहीं कस पा रही है, इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सूचना तंत्र को मजबूत करने का कड़ा निर्देश दिया।

    अपराध नियंत्रण में कोताही बर्दाश्त नही जायेगी

    बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था का संधारण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए, कोताही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    हर हाल में अपराध पर नियंत्रण किया जाए

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन के समक्ष नई-नई चुनौतियां आ रही हैं। पुलिस विभाग इन चुनौतियों से निपटने में किसी तरह की लापरवाही न बरतें, अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो, अपराधियों पर किसी भी बड़े समूह का आश्रय क्यों न प्राप्त हुआ हो, पुलिस बिना किसी दबाव के कार्रवाई करना सुनिश्चित करे। किसी भी हाल में राज्य में अपराध का ग्राफ ऊपर नहीं जाना चाहिए। अपराधियों का मनोबल तोड़ने का काम पुलिस विभाग अवश्य करे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपकी सूझबूझ, आपकी कार्यशैली, आपका सूचना तंत्र, आपकी क्रिएटिविटी एवं सतर्कता से अपराधिक घटनाओं पर तत्काल लगाम लगाया जा सकता है।

    वर्तमान के साथ भविष्य में होने वाली अपराधिक घटनाओं की चुनौतियों से निपटने का रणनीति तैयार करें

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हो सकता है कि आने वाले समय में सुनियोजित अपराध की घटनाएं बढ़ेंगी, आपके सामने कई चुनौतियां भी आ सकती हैं, वर्तमान चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों से निपटने की रणनीति भी पुलिस विभाग तैयार करे। मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    CM hemant soren crime jharkhand ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article26 साल पुराने चारा घोटाले मामले में 28 अगस्त को आएगा फैसला
    Next Article मणिपुर में हुए दरिंदगी पर सीएम हेमंत के बयान पर रघुवर दास ने कसा तंज, कहा- झारखंड में आदिवासी बच्चियां सुरक्षित नहीं

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Latest Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026

    कांशीराम: सरकारी नौकरी छोड़ बनाई अपनी सियासी ताकत, जिनके आंदोलन ने बदल दी दलित राजनीति

    October 9, 2026

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.