Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Mar, 2026 ♦ 10:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सरायकेला में मिड डे मील के वक्त गिरा स्कूल का छज्जा, तीन बच्चे घायल
    झारखंड

    सरायकेला में मिड डे मील के वक्त गिरा स्कूल का छज्जा, तीन बच्चे घायल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 18, 2026Updated:March 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छज्जा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Seraikela : झारखंड के सरायकेला में खापरसाई प्राथमिक विद्यालय में हादसा हुआ जब स्कूल भवन का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि इस वक्त बच्चे मिड डे मील खाने के लिए क्लासरूम से बाहर निकले हुए थे। इस हादसे में मुस्कान बारला (11), रेशमी बारला (09) और सोनाली जामुदा (07) को हल्की चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया।

    मिड डे मील के वक्त हुआ हादसा

    सूचना के अनुसार, मंगलवार को स्कूल में 27 बच्चे उपस्थित थे। मध्यान्न भोजन की घंटी लगते ही बच्चे वाशरूम और रसोईघर की ओर चले गए। इसी दौरान स्कूल भवन के बाहरी हिस्से का छज्जा गिर गया। दो कमरों वाले इस स्कूल में अक्सर बच्चे बरामदे में भी रहते हैं, इसलिए बड़ी दुर्घटना टल गई।

    बच्चों का डर और पढ़ाई की नई व्यवस्था

    हादसे के बाद बच्चे स्कूल भवन में क्लासरूम जाने से डर रहे हैं। मिड डे मील के बाद उन्होंने स्कूल के बाहर पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई की। शिक्षिका भी वहीं दरी बिछाकर बच्चों को पढ़ाती नजर आईं।

    पुराना और जर्जर भवन

    ग्रामीणों के अनुसार, खापरसाई प्राथमिक विद्यालय का भवन करीब 38-40 साल पुराना है। यह स्कूल 1985 में बिहार सरकार के कार्यकाल में स्थापित हुआ था। पिछले कई सालों से यह भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है और बरसात के मौसम में इसका हाल और खराब हो जाता है।

    कैसे गिरा छज्जा

    रविवार और सोमवार की हल्की बारिश के कारण आई नमी ने छज्जे को कमजोर कर दिया और वह गिर गया। स्कूल में कक्षा एक से पांच तक पढ़ाई होती है और कुल 28 बच्चे नामांकित हैं। स्कूल में प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी पंडा और शिक्षिका काजल टुडू पदस्थापित हैं।

    सात महीने पहले दी गई थी चेतावनी

    प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी पंडा ने करीब सात माह पहले तत्कालीन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को पत्र लिखकर भवन की जर्जर हालत की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि बरसात में छत का पानी बेंच-डेस्क पर गिरता है और प्लास्टर उखड़ कर गिर रहा है। प्रधानाध्यापिका ने वैकल्पिक रूप से गोविंदपुर पंचायत भवन में स्कूल संचालन का सुझाव भी दिया था, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

    Also Read : 26 अप्रैल को होगी झारखंड B.Ed प्रवेश परीक्षा, जमशेदपुर में 9 परीक्षा केंद्रों पर होंगे 6,000+ उम्मीदवार

    children injured Dilapidated School Building East Singhbhum Falling Balcony Headmistress Warning Jharkhand School Incident Khaparsai Primary School Mid Day Meal Muskaan Barla Reshmi Barla Saraikela school accident School Building Repair Sonali Jamuda student safety villagers angry
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article26 अप्रैल को होगी झारखंड B.Ed एंट्रेंस एग्जाम, जमशेदपुर में 9 केंद्रों पर 6000+ उम्मीदवार लिखेंगे परीक्षा
    Next Article झुकते पोल, उलझे तार… पाकुड़ में हादसे को न्योता दे रही बिजली व्यवस्था

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के बारों में देर रात पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा

    March 29, 2026
    झारखंड

    बलियापुर रामनवमी जुलूस पर पथराव : गिरफ्तार आरोपियों की बाजार में परेड पर मंत्री इरफान भड़के

    March 29, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा में जंगली हाथियों का कहर, महुआ चुनने गई महिला को कुचल कर मा’र डाला

    March 29, 2026
    Latest Posts

    रांची के बारों में देर रात पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा

    March 29, 2026

    बलियापुर रामनवमी जुलूस पर पथराव : गिरफ्तार आरोपियों की बाजार में परेड पर मंत्री इरफान भड़के

    March 29, 2026

    कोडरमा में जंगली हाथियों का कहर, महुआ चुनने गई महिला को कुचल कर मा’र डाला

    March 29, 2026

    चाईबासा का विजय सुंडी अब बैंकॉक में दिखाएगा दम, वर्ल्ड पैरा आर्चरी में चयन

    March 29, 2026

    रांची नगर निगम का बड़ा फैसला, बकाया किराया नहीं चुकाने पर रद्द होगा लाइसेंस

    March 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.