Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 6:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»सरयू राय ने आइएएस-आइपीएस की ट्रांसफर पोस्टिंग पर उठाए सवाल, बोले- हुआ नियमों का उल्लंघन
    जमशेदपुर

    सरयू राय ने आइएएस-आइपीएस की ट्रांसफर पोस्टिंग पर उठाए सवाल, बोले- हुआ नियमों का उल्लंघन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2023Updated:September 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः निर्दलीय विधायक सरयू राय ने आइएएस और आइपीएस की ट्रांसफर पोस्टिंग पर सवाल उठाए हैं। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। पत्र में कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के अपरिपक्व स्थानांतरण सरकार द्वारा किया गया है। वर्ष 2020 मे 65, 2021 मे 69 और 2022 मे 80 प्रशासनिक पदाधिकारियों का स्थानांतरण राज्य सरकार ने उनके कार्यकाल की निर्धारित न्यूनतम अवधि पूरा होने के पहले किया है और ये स्थानांतरण सिविल सर्विसेज़ बोर्ड में समीक्षोपरांत किये गये हैं। वहीं कुछ दिन पहले कार्यकाल की निर्धारित अवधि पूरा होने के काफ़ी पहले पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त का स्थानांतरण भी सरकार ने कर दिया था। अब आठ सितंबर को पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक और राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण भी उनके कार्यकाल की न्यूनतम निर्धारित अवधि पूरा होने के पहले कर दिया गया।

    राजनीतिक हस्तक्षेप की आ रही बू

    सरकार का यह निर्णय एक केन्द्रीय अधिनियम के तहत जारी भारत सरकार की अधिसूचना दिनांक 28.01.2014 और इसके आलोक में झारखंड सरकार द्वारा दिनांक 24.02.2015 को निर्गत अधिसूचना के तहत गठित सिविल सर्विसेज़ बोर्ड के प्रावधानों का उल्लंघन है तथा जिस भावना से ये अधिसूचनाएँ निर्गत की गई हैं उस भावना के भी विपरीत है। यहाँ यह कहना अप्रासंगिक नहीं होगा कि इन दोनों स्थानांतरणों में राजनीतिक हस्तक्षेप की बू आती है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अनुचित एवं मनमाना राजनीतिक हस्तक्षेप से संरक्षण देना और उन्हें विधि सम्मत दायित्व का निर्वहन करने का अवसर देना ही केन्द्र द्वारा प्रासंगिक अधिनियम को पारित करने एवं उपर्युक्त अधिसूचनाओं को निर्गत करने का उद्देश्य है। अफ़सोस है कि राज्य सरकार एतदसंबंधी दायित्व का पालन करने के प्रति गंभीर नहीं प्रतीत हो रही है। इससे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों का मनोबल टूटेगा, वे हतोत्साहित होंगे जिसका प्रतिकुल प्रभाव जनहित पर होगा। सरयू राय ने सीएम से आग्रह किया है कि हाल में हुए अपरिपक्व स्थानांतरणों को स्थगित करने तथा भविष्य के स्थानांतरणों में सिविल सर्विसेज़ बोर्ड के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराना चाहेंगे।

    Civil Services Board East Singhbhum Deputy Commissioner Independent MLA Saryu Rai Indian Administrative Service Jharkhand news Jharkhand News Update Letter to the Chief Minister Premature transfer ranchi Senior Superintendent of Police of East Singhbhum Senior Superintendent of Police of Ranchi September 8 Transfer posting of IAS and IPS अपरिपक्व स्थानांतरण आइएएस और आइपीएस की ट्रांसफर पोस्टिंग आठ सितंबर झारखंड न्यूज झारखंड न्यूज अपडेट निर्दलीय विधायक सरयू राय पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा मुख्यमंत्री को पत्र रांची रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सिविल सर्विसेज़ बोर्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुजर गया नौ महीना, अफसरों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्यौरा
    Next Article आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण हटिया से चलने वाली 3 ट्रेनें प्रभावित

    Related Posts

    जमशेदपुर

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025
    खूंटी

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025
    गुमला

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025
    Latest Posts

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.