Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सरकार और विपक्ष, दोनों कर रहे हैं जनभावना से खिलवाड़ : सरयू राय
    झारखंड

    सरकार और विपक्ष, दोनों कर रहे हैं जनभावना से खिलवाड़ : सरयू राय

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक और विधायक सरयू राय ने कहा है कि राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. इसके बावजूद विपक्ष भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने में विफल रहा है. जाहिर है, सरकार और विपक्ष, दोनों ही जनभावना के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. राय नेडोरंडा में भारतीय जनतंत्र मोर्चा की कोर कमेटी में यह बातें कही. कहा कि सरकार ने अपना खजाना चुनाव आने पर खोला. अब बड़ा सवाल यह है कि सरकार अब पैसा कहां से लाएगी? बजट में तो है ही नहीं. उन्होंने कहा कि झारखंड का हर जिम्मेदार नागरिक जानता है कि इस सरकार पर भ्रष्टाचार के छींटे हैं. भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. इसके बावजूद अलग-अलग धड़ों में बंटा विपक्ष भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने में अब तक विफल रहा है. सिर्फ सरकार ही नहीं, विपक्ष भी झारखंड की जनता को ठग रहा है. लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है. स्थानीय नीति, रोजगार और आरक्षण जैसे मुद्दे रह-रह कर उठाए जाते हैं. इन मुद्दों को उठाने का मकसद जनता को सिर्फ बेवकूफ बनाना होता है.

    नाम लिये बिना राज्यपाल रघुवर दास पर भी किया हमला

    सरयू राय ने कहा कि शराब घोटाला आज का घोटाला नहीं है. यह 2015 से ही चल रहा है. 2015 से ही खनन घोटाला भी चल रहा है. पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का नाम लिये बिना उन्होंने कहा कि कई मामलों में चार्जशीट मे 2015 से अब तक का जिक्र है पर उस समय के लोगों को संवैधानिक पद दिया जा रहा है. भ्रष्टाचार की महिमा ऐसी कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भी सीता- गीता पर भी भ्रष्टाचार का आरोप होने के बाद भी अपने साथ लेने में कोई परहेज नहीं की.

    भाजमो 30 विधानसभा सीटों पर लड़ेगा चुनाव

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारी 15 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी नगरपालिका/ विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और लोगों के फीडबैक के आधार पर प्रदेश स्तर का घोषणा पत्र तैयार करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित होगा, लिहाजा हम लोग जिलावार घोषणा पत्र भी तैयार करेंगे ताकि सामान्य लोगों की समस्याओं को उचित स्थान मिल सके. कहा कि हम लोग राज्य की जनता को तीसरा विकल्प देंगे. भारतीय जनतंत्र मोर्चा कम से कम 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. मोर्चा सभी व्यक्तियों-सहमत पार्टियों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगा.

    जनभावना विपक्ष सरकार सरयू राय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी का बड़ा दावा : ‘I.N.D.I.A के संपर्क में NDA के कई नेता, मौका मिलते ही सरकार गिरा देंगे’
    Next Article झारखंड के माननीयों का बढ़ेगा वेतन, मंत्रियों, सचेतकों, नेता प्रतिपक्ष का वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.