Ranchi : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। रांची में भी इस अवसर पर झारखंड पुलिस ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। न्यू पुलिस लाइन में ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में मेजर और सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि सरदार पटेल ने पूरे भारत को एकजुट कर देश को टूटने से बचाया। उनकी इस उपलब्धि को याद करते हुए और देश में एकता का संदेश फैलाने के लिए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
इधर, PM नरेंद्र मोदी गुजरात के एकतानगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 1 से 15 नवंबर तक भारत पर्व 2025 का आयोजन होगा। इस दौरान भारत की समृद्ध विरासत और विविधता में एकता की भावना को दर्शाने के लिए सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम होंगे। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी।
झारखंड के CM हिमांत सोरेन ने इस अवसर पर ट्वीट किया, “महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर शत-शत नमन। देश की एकता और अखंडता को सशक्त आधार प्रदान करने के लिए सरदार पटेल जी का योगदान सदियों तक लोगों को प्रेरित करता रहेगा।”

महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर शत-शत नमन। देश की एकता और अखंडता को सशक्त आधार प्रदान करने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल जी का योगदान सदियों तक लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 31, 2025
Also Read : बिहार चुनाव : NDA ने जारी किया घोषणापत्र, 25 बड़े वादों का ऐलान… जानें क्या

 

