रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की. संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल बनेंगे. राधाकृष्णन फरवरी 2023 में झारखंड के राज्यपाल बने थे. नई भूमिका मिलने से अभिभूत संतोष ने कहा कि पार्टी ने हमेशा बिना मांगे मुझे दिया. इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार और रमन डेका को राज्यपाल नियुक्त किया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार रात यह जानकारी दी गई. विज्ञप्त के अनुसार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं, श्रही हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल, डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सी. एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया है.
इसके अलावा तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. कटारिया के पास चंडीगढ़ के प्रशासक की भी जिम्मेदारी है. सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य असम के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. इस बीच, श्रीमती मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की जिम्मेदारी संभाल रहे बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया. विज्ञप्ति के अनुसार उपरोक्त नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

