Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 3:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»संजय अग्रवाल ने 15 वर्षों से व्यापारी वर्ग के साथ किया सहयोग, फिर बने अध्यक्ष
    जामताड़ा

    संजय अग्रवाल ने 15 वर्षों से व्यापारी वर्ग के साथ किया सहयोग, फिर बने अध्यक्ष

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : दुमका रोड स्थित पाटोदिया धर्मशाला में जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 और 2027 के लिए संजय अग्रवाल को लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष चुन लिया गया।

    संजय अग्रवाल ने बताया कि 2011 से 2017 तक वे चैंबर के सचिव रहे और 2018 से 2025 तक अध्यक्ष। आज उन्हें फिर से सभी सदस्यों ने निर्विरोध समर्थन देकर अध्यक्ष बनाया। उन्होंने अपने सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि वह हर व्यापारी के साथ सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

    संजय ने कहा कि जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स को झारखंड स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि जामताड़ा जिले में उद्योग और व्यापार की स्थिति अभी भी कमजोर है। 2015 में पूर्व रघुवर सरकार ने उद्योग के लिए 105 एकड़ जमीन आवंटित की थी, लेकिन अब तक राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से उद्योग लगाने की पहल नहीं हुई।

    संजय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जिला प्रशासन से विशेष रूप से जामताड़ा में उद्योग स्थापित करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है, व्यापारी, आम जनता और अन्य लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से व्यापारी वर्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

    बैठक में चैंबर के सचिव दिलीप जटिया, सरोज टिबरेवाल, अजीत लच्छीरामका, सुभाष जटिया, अरविंद मंडल, गुरमीत सिंह, मनोज जायसवाल, राज कुमार साह, मिंटू अग्रवाल, कपूर लच्छीरामका, रणजीत डोकानियां, टिंकू डोकानिया, आनंद दास, गोपाल डालमिया, प्रमोद साह, कैलाश जोशी, विजय वर्णवाल, किशोर मंडल, भोला मंडल, मो शमशुल, मो हसीबुर रहमान, मो अम्बरुल, राजेश भारती, मुनीलाल साव, निरंजन साव, प्रकाश नारनौलिया, सुभाष दालान सहित कई अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

    संजय अग्रवाल ने अंत में कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग हमेशा जारी रहेगा और चैंबर जिले के विकास के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

     

    Sanjay Agarwal collaborated with the business community for 15 years before becoming president.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधुर्वा से लापता भाई-बहन को लेकर विरोध, SSP ने दिया भरोसा
    Next Article रांची में बच्चों और युवाओं को नशे से बचाने की बड़ी पहल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.