Ranchi : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के नालसा ‘डॉन-2025’ योजना के तहत युवाओं को नशा से बचाने और जागरूक करने के लिए 05 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 06 जनवरी 2026 को कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल, कांके में चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यरत पीएलवी (पैरालीगल वॉलंटियर) राजेंद्र महतो, शारदा देवी, मालती देवी, बबीता कुमारी, संगीता देवी, सरिता देवी और मशीरा खातून ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान और स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव के बारे में जानकारी दी।
साथ ही, स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। पीएलवी लता कुमारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना है। पीएलवी प्रीति कुमारी ने बताया कि नशा मस्तिष्क और स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। तारा मिंज ने छात्राओं को नशा न करने की सलाह दी और नशामुक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दी।
इसी क्रम में वेन्डर मार्केट, डोरण्डा बाजार में रंग दर्पण रांची के नुक्कड़ नाटक टीम ने युवाओं को नशामुक्ति का संदेश देने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। टीम के निर्देशक एवं अभिनेता अशोक गोप के नेतृत्व में हिमांशु, रोहित, धर्मेंद्र कश्यप, सुमंत, वर्षा और शर्मिष्ठा ने प्रभावशाली अभिनय किया। इस अवसर पर पीएलवी प्रहलाद कुमार, संतोष कुमार, सुरज कुमार और रिषभ जायसवाल भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराना और उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।


