Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Nov, 2025 ♦ 5:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चतरा»बालू माफियाओं ने चतरा प्रशासन को दी खुली चुनौती, CO के बॉडीगार्ड पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर
    चतरा

    बालू माफियाओं ने चतरा प्रशासन को दी खुली चुनौती, CO के बॉडीगार्ड पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चतरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा में अवैध बालू कारोबारियों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। हंटरगंज में बालू माफियाओं ने CO यानी अंचल अधिकारी की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इल्जाम है कि जब्त की गयी ट्रेक्टर से CO के बॉडीगार्ड चौकिदार को कुचलने की कोशिश की गयी। ट्रैक्टर के चौकिदार के पैरों पर चढ़ दिया गया, जिससे वह बेतरह जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार हंटरगंज अंचल अधिकारी ऋतिक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी केवाल इमलियाटांड़ इलाके में अवैध रूप से बालू की ढुलाई हो रही है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर जब्त किया और उसे थाना लाने का निर्देश दिया। जब्त ट्रैक्टर पर CO ने अपने बॉडीगार्ड चौकीदार जोगेंद्र कुमार को बैठा दिया। CO की गाड़ी ट्रैक्टर से आगे निकल गयी। तभी अचानक ट्रैक्टर मालिक सह चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और आरा-तिरछा दौड़ाना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में ट्रैक्टर पर बैठे जोगेंद्र सड़क पर गिर गए और ट्रॉली का टायर उनके दोनों पैरों पर चढ़ गया। इसके बाद ट्रैक्टर पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया।

    घायल चौकीदार रेफर, चालक की तलाश तेज

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अंचल अधिकारी और पुलिस को सूचना दी। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चौकीदार को सदर अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल जोगेंद्र कुमार चतरा के ही सदर थाना क्षेत्र के सिन्दूवारी बधार गांव के रहने वाले बताए जाते हैं।

    चौकीदार संघ ने लगाया लापरवाही का आरोप

    घटना के बाद पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। थानेदार प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर मालिक की पहचान कर ली गई है और जल्द ही वह पुलिस के शिकंजे में होगा। इधर, चौकीदार संघ ने अंचल अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घायल चौकीदार के समुचित इलाज और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

    Also Read : बिहार कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश इलेक्शन कमेटी का किया गठन

    CO की टीम पर किया जानलेवा हमला CO के बॉडीगार्ड पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर launched deadly attack on CO's team ran tractor over CO's bodyguard Sand mafias openly challenged Chatra administration बालू माफियाओं ने चतरा प्रशासन को दी खुली चुनौती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद के वासेपुर में NIA की छापेमारी, शाहबाज अंसारी के घर पर टीम ने दी दबिश
    Next Article JSSC-CGL पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट में उठे सवाल, अगली सुनवाई में हो सकता है बड़ा फैसला…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में पांच काराधीक्षकों का तबादला… देखें लिस्ट

    November 1, 2025
    झारखंड

    दिलीप बिल्डकॉन ने पकुड़ प्रशासन को सौंपे 50 रोड ट्रैफिक बैरियर…

    October 31, 2025
    जामताड़ा

    जीएसटी दर घटने से महंगे रेडीमेड वेस्त्रों के दाम में आई है भारी गिरावट : दिलीप जटिया…

    October 31, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में पांच काराधीक्षकों का तबादला… देखें लिस्ट

    November 1, 2025

    दिलीप बिल्डकॉन ने पकुड़ प्रशासन को सौंपे 50 रोड ट्रैफिक बैरियर…

    October 31, 2025

    जीएसटी दर घटने से महंगे रेडीमेड वेस्त्रों के दाम में आई है भारी गिरावट : दिलीप जटिया…

    October 31, 2025

    घाघरा में माओवादी पोस्टर से मचा हड़कंप, पुलिस ने हटाकर शुरू की जांच

    October 31, 2025

    जामताड़ा में भाजपा की ‘रन फॉर यूनिटी’, सरदार पटेल को दी गयी श्रद्धांजलि

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.