Patna : बिहार की राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुन लिया है। अब एनडीए की बैठक के बाद उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, नई सरकार का शपथग्रहण समारोह 15 अप्रैल को पटना के लोकभवन में आयोजित किया जाएगा। इसमें एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की पूरी तैयारी चल रही है।
नीतीश ने दिया इस्तीफा
नीतीश कुमार दोपहर बाद सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी में राजभवन पहुंचे। वहां उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस दौरान राजभवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अब नई सरकार राज्य का काम देखेगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार को उनका पूरा सहयोग रहेगा और बिहार आगे बढ़ता रहेगा।
Also Read : नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज
Also Read : बॉर्डर पर सख्ती के बाद कोयला माफिया की नई चाल, ‘अंडरलोडिंग मॉडल’ से फिर हो रहे एक्टिव


