Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सलमान खान को मिली जान से मारने की नई धमकी, 5 करोड़ रु दो, नहीं तो बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे
    देश

    सलमान खान को मिली जान से मारने की नई धमकी, 5 करोड़ रु दो, नहीं तो बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की जान को खतरा है, क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनकी सुपारी ले रखी है. हाल ही में इस गैंग ने सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी ली है और अब सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है. अब सलमान खान को एक और नई ताजा धमकी मिली है. नई धमकी का मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचा है. नई धमकी में 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है. नई धमकी में 5 करोड़ रुपये में सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच सुलह करने की बात कही गई है. साथ ही कहा है कि अगर 5 करोड़ रुपये नहीं दिए तो सलमान खान का बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करने की धमकी दी है.

    5 करोड़ रुपये दो नहीं तो

    इस नई धमकी में लिखा है, इस धमकी को हल्के में ना लें, सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं या फिर लॉरेंस बिश्नोई से सुलह करना चाहते हैं तो 5 करोड़ रुपये भेज दें, और हां अगर पैसे नहीं भेजे तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा’. सलमान खान को मिली नई धमकी मुंबई पुलिस की रातों की नींद उड़ चुकी और वो इसकी जांच में जुट चुकी है. बता दें, बीती 12 अक्टूबर को दशहरा वाले दिन एक नौजवान शख्स ने बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, और इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी.

    इस मामले में अबतक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसमें उत्तर प्रदेश के धर्मराज राजेश कश्यप (19), हरियाणा के गुरमैल बलजीत सिंह (23), हरीश कपुर बालकराम निषाद (23) और पुणे का प्रवीम लोणकर शामिल है. वहीं, शूटर शिवकुमार गौतम समेत तीन आरोपियों के खिलाफ लुकाउट नॉटिस जारी किया जा चुका है.

    5 करोड़ रुपये अपराध गैंग जांच धमकी बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड मुंबई पुलिस लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान सुपारी हत्या हैदराबाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियारों का डंप बरामद
    Next Article बन्द घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जमीन के कागजात भी उड़ा ले गए

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.