Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jul, 2025 ♦ 5:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»सालडीह गो’लीकांड का 24 घंटे में खुलासा, चार अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार
    क्राइम

    सालडीह गो’लीकांड का 24 घंटे में खुलासा, चार अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 3, 2025Updated:June 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सालडीह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Seraikela-Kharsawan : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती में 1 जून को हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, दो जिंदा गोली और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

    पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे सालडीह बस्ती में दीपांकर भुईंया को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। मामले में आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर 24 घंटे में घटना का उद्भेदन कर दिया।

    गिरफ्तार अपराधियों में सालडीह बस्ती का मोहित प्रमाणिक उर्फ छोटकु (21) और रोहित देशपांडे उर्फ चिकु (22), माझी टोला का सुजल अधिकारी उर्फ सुजल बच्चा उर्फ बोडु (21) सहित जिशू गोप (20) शामिल है।

    पुलिस को इस कार्रवाई के दौरान एक लोडेड पिस्टल (मैगजीन सहित), दो जिंदा गोली (7.65 MM) और काले-ग्रे रंग की Hero Splendor मोटरसाइकिल (JH05DT 9883) मिली है।

    बदला लेने के चलते दिया वारदात को अंजाम:

    पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी मोहित प्रमाणिक ने अगस्त 2024 में अपने पिता पर हुई फायरिंग की घटना का बदला लेने के लिए दीपांकर भुईंया पर हमला किया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की नीयत से गोली चलाई। गिरफ्तार आरोपी रोहित देशपांडे पर पहले भी आदित्यपुर थाना में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज है।

    इस छापेमारी टीम में SDPO समीर सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, अनुसंधानकर्ता विपुल कुमार ओझा सहितअन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे। मौके पर पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध पर कड़ा नियंत्रण रखने के लिए सघन अभियान जारी रहेगा। आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

    Also Read : NH पर स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, एक की मौ’त, चार जख्मी

    24 घंटे में खुलासा accused arrested Adityapur case solved in 24 hours Crime Control crime investigation crime solved Firing Incident gunshot case jharkhand crime news Jharkhand police live bullets Mohit Pramanik motorcycle seized pistol recovered police action police team revenge motive Saldih Basti Seraikela Kharsawan Shooting Incident अपराध खुलासा अपराध जांच अपराध नियंत्रण अपराधी गिरफ्तार आदित्यपुर गोलीकांड गोलीबारी घटना जिंदा गोली झारखंड क्राइम न्यूज झारखंड पुलिस पिस्टल बरामद पुलिस कार्रवाई पुलिस टीम फायरिंग कांड बदले की भावना मोटरसाइकिल जब्ती मोहित प्रमाणिक सरायकेला-खरसांवा सालडीह बस्ती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा DC कंचन सिंह समेत कई IAS और IPS अधिकारियों ने की CM हेमंत से मुलाकात
    Next Article सिमडेगा पुलिस ने अवैध गांजा लदी वरना कार को किया जब्त, अधिकारियों के पदनाम वाली नेम प्लेट भी बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कई दिशा-निर्देश

    July 22, 2025
    ट्रेंडिंग

    सफेद कपड़ों में बिहार विधानमंडल पहुंचे तेज प्रताप, बोले- काला कुर्ता हम शनिचर को पहनते हैं…

    July 22, 2025
    झारखंड

    मोदी शासन में जो मन की बात सुनेगा, वही “कुर्सी” पर रहेगा : कैलाश यादव

    July 22, 2025
    Latest Posts

    नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग तेज, बीजेपी विधायक का प्रस्ताव सुर्खियों में…

    July 22, 2025

    राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कई दिशा-निर्देश

    July 22, 2025

    सफेद कपड़ों में बिहार विधानमंडल पहुंचे तेज प्रताप, बोले- काला कुर्ता हम शनिचर को पहनते हैं…

    July 22, 2025

    बिहार विस में मानसून सत्र का दूसरा दिन चढ़ा हंगामे की भेंट, SIR पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2025

    मोदी शासन में जो मन की बात सुनेगा, वही “कुर्सी” पर रहेगा : कैलाश यादव

    July 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.