Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 7:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में गरीबों के लिए अतिरिक्त आय का बेहतर साधन है साल बीज
    झारखंड

    झारखंड में गरीबों के लिए अतिरिक्त आय का बेहतर साधन है साल बीज

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी। झारखंड के खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम सहित लगभग सभी जिलों में साल या सखुआ के पेड़ भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। सखुआ के इन पेडों की पूजा आदिवासी और गैर आदिवासी समान रूप से करते आये हैं। बात सरहुल की हो या शादी-विवाह में मंडवा बनाने की, हर जगह इसे पवित्र मानकर पूजा-अर्चना की जाती है। यही कारण है कि सखुआ को पेड़ों का राजा कहा जाता है। साल के पड़ों से फर्नीचर से लेकर हर तरह के सामान बनाये जाते हैं।

    साथ ही साल के पेड़ ग्रामीणों की आय के अतिरिक्त साधन भी है। जंगलों के किनारे रहने वाले अधिकतर लोग इसका उपयोग भोजन के रूप में भी करते हैं। यही कारण है कि मई और जून के महीने में महिला, पुरुष, बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सुबह होते ही नाश्ता-पानी लेकर सखुआ पेड़ के नीचे पहुंच जाते हैं और पेड़ों से गिरे साल के बीच को चुनने में व्यस्त हो जाते हैं। किसान बीजों को चुनकर जमा करते हैं और काफी मेहनत से बीज के छिलके को हटाते हैं। छिलका हटाने के बाद ग्रामीण उसे लेकर व्यापारी के पास पहुंचते हैं और बीज की बिक्री करते हैं। बाजार में इस समय साल के बीज 20 से 30 रुपये प्रति किलो की दर से व्यवसायी इसकी खरीद कर रहे हैं। बिना छिलका उतारे साल फूल को बेचने पर इसकी कीमत 10 से 15 रु प्रति किलो मिलती है। हालांकि इस वनोपज की खरीद-बिक्री के लिए सरकार द्वारा कोई नीति निर्धारित नहीं किये जाने से किसान औन-पौने दाम पर साल बीज बेचने को विवश हैं।

    मानव जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण: अर्जुन बड़ाईक

    साल के महत्व की चर्चा करते हुए खूंटी के सहायक वन सरंक्षक अर्जुन बड़ाईक कहते हैं कि सखुआ का जितना धार्मिक महत्व सखुआ पेड़ का है, उतना किसी भी वृक्ष का नहीं हैं। यह पेड़ के साथ गरीबों को भोजन भी देता है। पहले जब अकाल पड़ता था, तो गरीब लोग साल के बीज को पकाकर खाते थे। अब भी जंगलों में रहने वाले लोगों का यह मुख्य आहार है। बड़ाईक कहते हैं कि सखुआ का पेड़ अपने अगल-बगल के पौधों को प्राकृतिक रूप से जैविक विविधता में सहयोग करता है। इसलिए पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी साल के वृक्ष सबसे महत्वपूर्ण हैं।

    एसीएफ ने कहा कि साल के बीज का उपयोग दवा बनाने के अलावा तेल और साबुन बनाने में भी होता है। तोरपा के रहने वाले वैद्य नंदू महतो कहते हैं कि सखुआ एक औषधीय पेड़ है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में हजारों वर्षों से पित्त, ल्यूकोरिया, गोनोरिया, त्वचा रोग, पेट संबंधी विकार, अल्सार, घाव, दस्त और कमजोरी के इलाज में साल के बीज का उपयोग किया जाता है।

    मेहनत के अनुरूप नहीं मिलती कीमत

    कर्रा प्रखंड के जरिया जंगल में साल के बीज चुन रहीडेहकेला गांव की कुल्डा देवी, राधा देवी, सुमित्रा देवी और शकुंतला देवी ने कहा कि मेहनत के अनुरूप साल के बीजों की कीमत नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि दो पैसे की कमाई के लिए वे सुबह में बिना मुंह धोये बीज चुनने के लिए जगल आ जाती हैं। शकुंतला देवी ने बताया कि साल के बीज को चुनने के बाद उन्हें आग में जलाया जाता है। बाद में उसका छिलका हटाकर बाजार में बेचते हैं। सुमित्रा देवी ने बताया कि दिन भर में वे सात से आठ किलो बीज चुन लेती हैं। उन्होंने कहा कि इसका उपयोग वे घर में भोजन और दवा दोनों रूप में करते हैं।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
    Next Article दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो जून को रांची में

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025
    झारखंड

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.