Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो जून को रांची में
    झारखंड

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो जून को रांची में

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो जून को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मुलाकात करेंगे। पिछले चार महीनों में दूसरी बार है, जब दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच बात-मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ है। ऐसे में इसके बड़े सियासी मायने हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के रांची आगमन और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ है।

    सूत्रों के मुताबिक दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र की सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश, दिल्ली एवं झारखंड में ईडी और आईटी की हाल की कार्रवाइयों और 2024 के चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है। केजरीवाल और हेमंत सोरेन दोनों ही अलग-अलग मसलों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर रहे हैं। इसे केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोचेर्बंदी के प्रयास के तौर भी देखा जा सकता है।

    इसके पहले बीते 7 फरवरी को केजरीवाल और हेमंत सोरेन के बीच दिल्ली में बात-मुलाकात हुई थी। तब मुलाकात की तस्वीर सीएम केजरीवाल ने खुद करते हुए ट्वीटर पर लिखा था, ”देश के विभिन्न मुद्दों पर हमारे बीच सार्थक बातचीत हुई। हेमंत सोरेन ने कहा था कि मुलाकात के दौरान झारखंड और दिल्ली से जुड़े विकास के विभिन्न मुद्दों पर बात हुई है।

    फरवरी के बाद दोनों राज्यों में ईडी और आईटी की कार्रवाई में कई नए पन्ने जुड़े हैं।इसे लेकर केजरीवाल और सोरेन दोनों केंद्र की सरकार के खिलाफ मुखर रहे हैं। दूसरी और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी विपक्षी एकजुटता के लिए अलग-अलग स्तरों पर कोशिश हो रही है।

    केजरीवाल सरकार की ही तर्ज पर सोरेन ने झारखंड में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की पहल की है। राज्य में चुने गए स्कूलों को दिल्ली की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर काम शुरू हुआ है। जाहिर है, दोनों नेताओं के बीच एक खास तरह का गुडविल बनता दिख रहा है।

     

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में गरीबों के लिए अतिरिक्त आय का बेहतर साधन है साल बीज
    Next Article रांची : हथियार के बल पर शराब दुकान में लूट, शराब और गाड़ी बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.