Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहिबगंज: तीनपहाड़ सब्जी मंडी में भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक
    झारखंड

    साहिबगंज: तीनपहाड़ सब्जी मंडी में भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 20, 2026Updated:April 20, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सब्जी मंडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj :साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ बाजार स्थित सब्जी मंडी में सोमवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी मंडी की कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के बाद देखते ही देखते लगभग एक दर्जन से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं। दुकानों में रखा सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गए, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है।

    लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की

    आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका।

    दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

    घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल की पहली गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, बाद में दूसरी गाड़ी भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    भारी नुकसान, दुकानदार सदमे में

    इस भीषण अगलगी में दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कई लोगों का पूरा कारोबार जलकर खत्म हो गया, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

    आग लगने के कारणों का पता नहीं

    फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

    पहले भी लग चुकी है आग

    गौरतलब है कि साल 2015 में भी इसी सब्जी मंडी में भीषण आग लगी थी, जिसमें पूरी मंडी जलकर खाक हो गई थी। करीब 11 साल बाद एक बार फिर ऐसी बड़ी घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

    Also Read : अमेरिका ने दिखाई दादागिरी, ईरानी कार्गो जहाज ‘तौस्का’ पर किया कब्जा, बौखलाया ईरान
    Breaking news Damkal Service Disaster News Emergency News fire accident Fire Brigade Fire Incident Jharkhand news Local Market Damage Major Fire market fire Sahibganj news shop fire Trader Loss Vegetable Market Fire
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिका ने दिखाई दादागिरी, ईरानी कार्गो जहाज ‘तौस्का’ पर किया कब्जा, बौखलाया ईरान
    Next Article बिहार में बनेंगे ‘मॉडल सोलर विलेज’, हर जिले का एक गांव होगा ऊर्जा आत्मनिर्भर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.