Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Oct, 2025 ♦ 1:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सदर झाविमो प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कटकमदाग प्रखंड के दर्जनों गांवो का किया दौरा, कहा-कृषि बीमा का पैसा हड़प कर गई सरकार: मुन्ना सिंह
    झारखंड

    सदर झाविमो प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कटकमदाग प्रखंड के दर्जनों गांवो का किया दौरा, कहा-कृषि बीमा का पैसा हड़प कर गई सरकार: मुन्ना सिंह

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • युवाओं को नहीं मिल पा रहा रोजगार, पारा शिक्षक एवं आंगनबाड़ी सेविका न्याय के लिए लगा रहे हैं गुहार : मुन्ना सिंह

    हजारीबाग । सदर विधानसभा क्षेत्र के झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने बुधवार को कटकमदाग प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर आगामी 12 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में ईवीएम के क्रम संख्या 4 में कंघी छाप पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की। मुन्ना सिंह ने इस चुनावी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत अहले सुबह कटकमदाग प्रखंड के सलगावां से की। उसके बाद लूटा, नावाडीह ,पकरार, सुल्ताना मयातु, साड़मपुर, मसरातू, महोडर,ढेंगुरा इत्यादि जगहों में जाकर मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान प्रत्येक गांव के स्थानीय ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कहा कि हजारीबाग समेत पूरे झारखंड के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, किसानों को पिछले 3 सालों से कृषि बीमा का भुगतान नहीं किया गया है, किसानों को दिए जाने वाले कृषि बीमा की राशि सरकार ने हड़प ली है। पारा शिक्षक एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। वे जब अपने हक के लिए आवाज उठाते हैं तो उन्हें लाठी-डंडों से पीटा जाता है। भाजपा की सरकार पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। यदि झारखंड को खुशहाल बनाना है तो यहां से भाजपा के सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की तारीफ करते हुए कहा कि झारखंड में बाबूलाल मरांडी ही एकमात्र ऐसे नेता है जो झारखंडीयों के हक की लड़ाई लड़ते आए हैं ।वे यहां के आम आवाम कि मनोस्थिति को भली भांति पहचानते हुए उनके हक के लिए काम करते हैं। झारखंड में जितने भी विकास के कार्य हुए हैं वह बाबूलाल मरांडी के ही कार्यकाल में हुए हैं बाद के सरकारों ने सिर्फ और सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया है। इस दौरान उनके साथ विशेष रूप से द्वारिका नाथ तिवारी, परमेश्वर यादव, पंकज सिंह, राजेश सिंह, शैलेंद्र, रंजीत यादव, जीतू यादव, जुगल यादव, चुन्नू गोप, विकास यादव, उमेश प्रसाद, अशोक प्रसाद, पूर्व प्रमुख जीव नारायण राम, गौतम, अमित, जिला परिषद प्रतिनिधि अशोक प्रसाद, सुधीर ,क्यूम अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, कादिर अंसारी, इजहार अंसारी, जैनुल हक, संजय सिंह, इलियास ,इम्तियाज, भोला सिंह, दिनेश यादव ,रवि राम, सुजीत सिंह, छोटू अंसारी ,हाजी आसिफ हुसैन, मोहम्मद कादिर, अलाउद्दीन, शमसुद्दीन ,मोहम्मद जैनुल समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार को गरीबों की सरकार करार देते हुए कहा, प्याज की आपूर्ति के लिए सभी प्रयास कर रही है सरकार
    Next Article हमारी सरकार बनते ही पारा शिक्षकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं की समस्याओं का तुरंत होगा निवारण, युवाओं को दिए जाएंगे रोजगार : बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    झारखंड

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    October 25, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025

    रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    October 25, 2025

    निर्लज्ज बनकर घाटशिला उपचुनाव में वोट मांग रहा इंडी गठगबंधन: बाबूलाल मरांडी

    October 25, 2025

    गुमला के पारसा गांव में तीन महीने से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.