Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»1 करोड़ से सदर हास्पिटल की बिल्डिंग बनेगी हेरिटेज, संरक्षित करने का काम शुरू
    Uncategorized

    1 करोड़ से सदर हास्पिटल की बिल्डिंग बनेगी हेरिटेज, संरक्षित करने का काम शुरू

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी के दूसरे सबसे बड़े सरकारी हास्पिटल सदर हास्पिटल की पुरानी बिल्डिंग को संरक्षित करने का काम शुरू हो गया है। एक करोड़ रुपए खर्च कर इस बिल्डिंग को हेरिटेज के रूप में बदला जा रहा है। जिसके तहत इसके मूल स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। वहीं जगह-जगह से डैमैज हो चुके भवन को दुरुस्त किया जाएगा। बता दें कि सरकार ने इस बिल्डिंग को बचाने के लिए एक करोड़ रुपए खर्च करने की स्वीकृति दी है।

    1930 में बना था भवन
    सदर हास्पिटल का पुराना भवन आजादी के पहले है। जिसका निर्माण अंग्रेजों ने 1930 में कराया था। करीब 93 साल पहले बना यह भवन आज भी काफी सुरक्षित है, क्योंकि इसकी दीवार 40 इंच मोटी है। सुरखी और चूना से छत की ढलाई की गई है। गर्मी के मोसम में भी यह भवन गर्म नहीं होता। इसलिए सदर हॉस्पिटल के पुराने भवन को धरोहर के रूप में संरक्षित करने की योजना बनाई गई। जबकि पहले यह भवन जर्जर होता जा रहा था। यह देखते हुए इस गिराने को लेकर विचार विमर्श चल रहा था। लेकिन बाद में इसे संरक्षित करने को लेकर सरकार ने स्वीकृति दी।

    आजादी से पहले के पुराने उपकरण
    सदर हॉस्पिटल के पुराने भवन को उसी रूप में संरक्षित किया जाएगा। भवन की दीवार और छत पर कुछ स्थानों पर पेड़-पौधे व घास उग आए हैं। उसे साफ कर छत व दीवार की मरम्मत की जाएगी। भवन के बाहरी व अंदर के हिस्से में चूना व अन्य सामग्री से रंगरोगन किया जाएगा, ताकि पुराने समय की याद धूमिल न हो। पुराने भवन में आजादी से पहले के कई उपकरण सामग्री को भी संरक्षित रखा जाएगा, ताकि वर्तमान व भविष्य की पीढ़ी को जानकारी मिल सके कि रांची में आजादी से पहले इलाज की क्या व्यवस्था थी।

    80 बेड पर मरीजों का इलाज
    हास्पिटल में पहले मरीजों के लिए 80 बेड थे। जिसमें पुरुष व महिलाओं के अलावा बच्चों का इलाज होता था। दो फ्लोर के इस हास्पिटल में बेसिक इलाज की सारी सुविधाएं मौजूद थी। बाद में इस हेरिटेज बिल्डिंग को छोड़ सभी पुराने भवनों को गिराकर नए भवन का निर्माण हुआ। आज इस कैंपस में हास्पिटल की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनकर तैयार है। 500 बेड से अधिक की व्यवस्था मरीजों के लिए की गई है। वहीं कई स्पेशियलिटी विभाग भी चालू हो गए है। जिससे कि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    Heritage Ranchi Sadar Hospital Sadar Hospital Building रांची सदर हास्पिटल सदर हॉस्पिटल बिल्डिंग हेरिटेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनिमेष जैन ने एनटीपीसी के कोयला खनन प्रभाग के मुख्य महाप्रबंधक (प्रभारी) का पदभार संभाला
    Next Article डुमरी उपचुनाव को लेकर भाजपा का आज धुआंधार जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    झारखंड

    खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंचा मरीज… इंजेक्शन के बाद मौत, रांची सदर अस्पताल में मचा बवाल

    May 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.