Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गिरिडीह के इसरी बाजार में बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, 4 की मौ’त, दर्जनों घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के इसरी बाजार में बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, 4 की मौ’त, दर्जनों घायल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 8, 2026Updated:May 8, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने भारी तबाही मचा दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बाजार में चीख-पुकार मच गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ने सबसे पहले एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और विरोध शुरू हो गया। इसी दौरान चालक ट्रक लेकर भागने लगा। भागने के क्रम में ट्रक ने सड़क पर खड़े और गुजर रहे कई वाहनों को रौंद दिया। इस दौरान कई बाइक, कार और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

    घटना के बाद सड़क किनारे मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोग ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। देखते ही देखते बाजार क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

    सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

    मामले को लेकर SDPO सुमित कुमार ने बताया कि ट्रक ने पहले एक कार में टक्कर मारी थी। इसके बाद लोगों ने विरोध किया तो चालक ट्रक लेकर भागने लगा, इसी दौरान यह बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    घटना के बाद इसरी बाजार क्षेत्र में काफी देर तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोग हादसे को लेकर आक्रोशित नजर आए और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

    Also Read : ड्रोन सर्वे से लेकर थाना निरीक्षण तक, खूंटी एसपी ने मुरहू में कसा शिकंजा

    4 की मौत dozens injured Runaway Truck Wreaks Havoc in Giridih's Isri Market; 4 Dead गिरिडीह के इसरी बाजार में बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव दर्जनों घायल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleड्रोन सर्वे से लेकर थाना निरीक्षण तक, खूंटी एसपी ने मुरहू में कसा शिकंजा
    Next Article शुभेंदु अधिकारी आज 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ, पीएम मोदी, शाह और 20 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.