Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 3:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सत्तारूढ़ दलों का जनसरोकार से कोई लेना-देना नहीं : सुदेश
    झारखंड

    सत्तारूढ़ दलों का जनसरोकार से कोई लेना-देना नहीं : सुदेश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जनता के सवालों, विषयों पर चर्चा के साथ सुलझाना और विकास ही आजसू पार्टी की राजनीति रही है. जबकि सत्तारूढ़ दलों का जनसरोकार से कोई लेना-देना नहीं, बल्कि सिर्फ वोट की राजनीति करना है. उन्होंने यह बातें हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही. इस मौके पर ऑल मुस्लिम यूथ एसोसिएशन (आमया) के अध्यक्ष शमीम अली के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष नाजिया परवीन समेत जेएमएम, कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी का दामन थामा.

    अच्छे लोगों को प्लेटफार्म पर आना होगा

    आजसू प्रमुख ने कहा कि अब राजनीति को नई परिभाषा के साथ गढ़ने के लिए अच्छे लोगों को एक प्लेटफार्म पर आना होगा. आज राजनीति में कुछ मुद्दों पर किसी खास समाज, वर्ग को उलझा कर उनके विकास को रोक दिया जाता है. हमारा उद्देश्य राज्य में सकारात्मक माहौल बनाना है. पार्टी में शामिल हुए शमीम अली का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अली ने हमारी पार्टी को परखा है. अब आजसू इनकी आवाज को अधिक लोगों तक पहुँचाने का प्लेटफार्म देगी.

    सरकार काम नहीं सिर्फ कमाई कर रही

    आजसू सुप्रीमो ने कहा कि राज्य को खुशहाल बनाने का वादा कर जनता का मत हासिल करने वाली सरकार ने इस राज्य को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया. सरकार काम से ज्यादा कमाई करने में लगी हुई है. सत्ता में बैठी पार्टियों का एक मात्र लक्ष्य वोट हासिल करना है. उनका जनता के हित से कोई सरोकार नहीं है. आजसू प्रमुख ने कहा कि 29 सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय महाधिवेशन में पार्टी राज्य के सभी लोगों को विचार रखने और राज्य के हित में चर्चा करने का खुला मंच दे रही है. यह महाधिवेशन राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक पड़ाव होगा.

    पार्टी से प्रभावित होकर शामिल हुए: अली

    पार्टी में जुड़े शमीम अली ने कहा कि झारखण्ड के वर्तमान और बेहतर भविष्य को लेकर सुदेश महतो और आजसू पार्टी की सोच से प्रभावित होकर अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो रहा हूँ. आजसू ही राज्य के विकास का एक मात्र विकल्प है. मिलन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, जिला परिषद सदस्य आदिल आजिम, भारत कांशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

     

     

    AJSU Party Central President development discussion Johar Live Politics Public Concern Public Questions ranchi ruling party Sudesh Mahato आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष चर्चा जनता के सवाल जनसरोकार जोहार लाइव रांची राजनीति विकास सत्तारूढ़ दल सुदेश महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य के विकास में योगदान देने वालों की हो रही ह’त्या : बाबूलाल मरांडी
    Next Article डीजीपी ने दिया क्राइम कंट्रोल का निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में “सफाई तो होकर रहेगी 4.0” अभियान के तहत प्रशासक का औचक निरीक्षण

    September 14, 2025
    कोडरमा

    जेवर साफ करने के बहाने महिला से लाखों की ठगी, ठग फरार

    September 14, 2025
    बिहार

    बिहार में NDA ने कार्यकर्ता सम्मेलन के पांचवें चरण का किया ऐलान

    September 14, 2025
    Latest Posts

    दुर्गापूजा 2025 : पटना में 1,400 पूजा समितियों को मिलेगा लाइसेंस, सुरक्षा पर विशेष ध्यान

    September 14, 2025

    रांची में “सफाई तो होकर रहेगी 4.0” अभियान के तहत प्रशासक का औचक निरीक्षण

    September 14, 2025

    उपराष्ट्रपति के सचिव बने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित खरे, झारखंड से है गहरा नाता

    September 14, 2025

    जेवर साफ करने के बहाने महिला से लाखों की ठगी, ठग फरार

    September 14, 2025

    बेखौफ बदमाशों का तांडव : युवक को दिनदहाड़े किया गो’लियों से छलनी

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.