Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का सोमवार को दूसरा दिन विवादों के बीच शुरू हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही छात्रवृत्ति के मुद्दे पर बीजेपी के विधायक वेल में घुस गए और हंगामा करने लगे। सत्ता पक्ष के विधायक भी वेल में पहुंचे और दोनों पक्षों ने जमकर नारेबाजी की।
अध्यक्ष ने दिया चेतावनी
प्रश्नकाल के दौरान लगातार हंगामा होने पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि अगर सदस्यों को हंगामा करना ही है, तो सर्वदलीय और कार्य मंत्रणा समिति की बैठक का कोई अर्थ नहीं रह जाता। उन्होंने बताया कि इस तरह का आचरण सदन की कार्यवाही को प्रभावित करता है।
सदन स्थगित
सदन में बार-बार शांत रहने के अनुरोध के बावजूद हंगामा जारी रहा। अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि क्या सदन में जनता के संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Also Read : विदेशी निवेशकों की बिकवाली और बढ़ते तेल के दाम से शेयर बाजार दबाव में


