Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मुजफ्फरपुर के SKMCH में मरीज की मौ’त के बाद हंगामा, गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों को कूटा
    बिहार

    मुजफ्फरपुर के SKMCH में मरीज की मौ’त के बाद हंगामा, गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों को कूटा

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2025Updated:July 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अस्पताल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (SKMCH) के इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ऑन ड्यूटी डॉक्टर गणेश पासवान की पिटाई कर दी। इससे डॉक्टर का होंठ फट गया और नाक से खून निकलने लगा। उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया। एक महिला इंटर्न डॉक्टर के साथ भी बदसलूकी की गई।

    हंगामे के दौरान समय पर इलाज न मिलने से एक अन्य मरीज कमल सहनी की भी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पैसे की कमी के कारण वे निजी अस्पताल नहीं ले जा सके।

    मेडिकल स्टूडेंट्स ने की जवाबी कार्रवाई

    हंगामे की खबर मिलते ही गुस्साए एमबीबीएस स्टूडेंट्स और डॉक्टर इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया, जिसमें मृतक रघुनाथ सिंह (70) की बहू का सिर फट गया।

    पुलिस ने संभाला मोर्चा

    घटना की सूचना पर एसडीपीओ-2 बिनीता सिन्हा और अहियापुर थानेदार रोहन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग करते हुए इमरजेंसी वार्ड में इलाज रोक दिया। अस्पताल प्रशासन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है।

    परिजनों का आरोप

    मृतक रघुनाथ सिंह की बहू ने मीडिया को बताया कि उनके ससुर सड़क हादसे में घायल हो गए थे। अस्पताल में एक्स-रे के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ठीक बताकर घर भेजने को कहा। रात 8 बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों और स्टाफ ने उनकी पिटाई की और गार्ड ने डंडे से सिर पर मारा।

    डॉक्टर का पक्ष

    डॉ. गणेश पासवान ने कहा कि एक महिला ने गाली-गलौज की और चप्पल फेंकी। परिजनों ने हंगामा और मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल की ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई। हंगामे के बीच चार मरीजों को परिजन निजी अस्पताल ले गए, लेकिन प्रशासन ने अन्य मरीजों को रोक लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

    Also Read : 8 अगस्त को सीतामढ़ी आएगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह… जानें क्यों

    angry relatives beat up doctors doctors attacked Ruckus in Muzaffarpur's SKMCH two patients died Uproar after death of patient in Muzaffarpur's SKMCH गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों को कूटा डॉक्टरों पर हमला दो मरीजों की मौत मुजफ्फरपुर के SKMCH में मरीज की मौत के बाद हंगामा मुजफ्फरपुर के SKMCH में हंगामा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार
    Next Article शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.