जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में कई जगहों पर अंतरजिला और अंतरराज्यीय चेकनाका बनाए गए है. चेकनाका से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है. इस दौरान कमलपुर स्थित झारखंड–बंगाल सीमा बॉर्डर पर बनाए हुए अंतरराज्यीय चेकनाका में जांच के दौरान एक कार से पुलिस ने 5.51 लाख नकद बरामद किया है. पुलिस ने कार संख्या JH 05 DE 8586 से रुपए बरामद किया है. इस क्रमो में सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल ने पटमदा और कमलपुर थाना क्षेत्र के लायलाम, जोड़सा, जामडीह, तुमगुरू, बामनी, चौड़ा और चूड़दा के चेकनाका का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पंजियों की जांच की और कई निर्देश दिया. एसएसपी ने मौके से गुजरने वाले वाहनों की भी जांच की.
लोकसभा चुनाव के बीच कमलपुर अंतरराज्यीय चेक नाका से 5.51 लाख बरामद

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

