Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»आरपीसी मीडिया कप 2026 : गंगा और अमानत की सेमीफाइनल में की तूफानी एंट्री
    खेल-सिनेमा

    आरपीसी मीडिया कप 2026 : गंगा और अमानत की सेमीफाइनल में की तूफानी एंट्री

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गंगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आरपीसी मीडिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खेल का रोमांच देखने लायक था। जेके क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए मुकाबलों में गंगा और अमानत की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर दी। दोनों टीमों ने अपने विरोधियों को मात देते हुए ये साफ कर दिया कि आगे मुकाबला कोई आसान नहीं होगा।

    गंगा ने भैरवी को 8 विकेट से हराया

    पहले क्वार्टर फाइनल में भैरवी और गंगा आमने-सामने थीं। भैरवी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 145 रन बनाए। नवल किशोर ने 55 रन की पारी खेली, वहीं विक्की कुमार ने 26 रन जोड़े। गंगा की तरफ से संतोष कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट 24 रन देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

    146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंगा की टीम ने आक्रामक अंदाज अपनाया और मात्र 13.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। समीर सृजन ने नाबाद 48 रन की जोरदार पारी खेली, वहीं सतीश कुमार ने 40 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए समीर सृजन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    अमानत ने कोनार को 10 विकेट से हराया

    दूसरे क्वार्टर फाइनल में कोनार और अमानत की भिड़ंत हुई। इस मैच में अमानत ने शुरुआत से ही दबदबा बना लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोनार की टीम 13 ओवर में मात्र 57 रन पर ऑल आउट हो गई। मनीष सिंह ने 21 रन बनाकर संघर्ष दिखाया।

    अमानत की तरफ से अमित कुमार ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट सिर्फ 11 रन में झटके। शमीम राजा ने 3 विकेट 20 रन में और राकेश सिंह ने 2 विकेट 7 रन में चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अमानत की टीम ने केवल 3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 63 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। शमीम राजा ने नाबाद 54 रन की तूफानी पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।

    सेमीफाइनल का रोमांच

    गंगा और अमानत की ये जीत साफ कर देती है कि सेमीफाइनल में मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा और अब फैंस को दिल थामकर इस मुकाबले का इंतजार रहेगा।

    Also Read : पैसों के झगड़े में दोस्त बना दुश्मन, थार से कुचल कर उतारा मौ’त के घाट

    RPC Media Cup 2026: Ganga and Amanat make a stormy entry into the semi-finals आरपीसी मीडिया कप 2026 : गंगा और अमानत की सेमीफाइनल में की तूफानी एंट्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपैसों के झगड़े में दोस्त बना दुश्मन, थार से कुचल कर उतारा मौ’त के घाट
    Next Article सीएम हेमंत से मिला RPC का प्रतिनिधिमंडल, मीडिया कप क्रिकेट फाइनल में मुख्य अतिथि बनने का दिया आमंत्रण

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.