Ranchi : रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन से उनकी सरकारी आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान क्लब के सदस्यों ने सीएम को 16 फरवरी को होने वाले मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। सीएम ने आमंत्रण स्वीकार किया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
क्लब के पदाधिकारियों की मौजूदगी
इस अवसर पर रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, सचिव अभिषेक सिन्हा, सह-सचिव चंदन भट्टाचार्य और कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह के साथ-साथ कार्यसमिति के सदस्य निर्भय कुमार, संतोष सिन्हा, सौरभ शुक्ला और अमित कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने सीएम को टूर्नामेंट के आयोजन और मीडिया में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की जानकारी दी।
Also Read : आरपीसी मीडिया कप 2026 : गंगा और अमानत की सेमीफाइनल में की तूफानी एंट्री


