Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»रोहिणी आचार्य का खुला जवाब, आरोप साबित हुए तो राजनीति छोड़ने को तैयार…
    बिहार

    रोहिणी आचार्य का खुला जवाब, आरोप साबित हुए तो राजनीति छोड़ने को तैयार…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लालू परिवार में चल रही अटकलें लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच सांसद रोहिणी आचार्य चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों पर तीखा पलटवार किया और कहा कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो वह राजनीति और सार्वजनिक जीवन से दूर हो जाएंगी।

    रोहिणी ने लिखा कि “मेरी खुली चुनौती है उन सभी लोगों को जो मेरी साख को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। यदि कोई साबित कर दे कि मैंने अपने या किसी और के लिए कभी कुछ मांगा या अपने पिता को अपनी किडनी देने का झूठ फैलाया, तो मैं राजनीति और सार्वजनिक जीवन से पूरी तरह अलग हो जाऊंगी।”

    उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग झूठा आरोप लगा रहे हैं और दुष्प्रचार कर रहे हैं, यदि वे इसे साबित नहीं कर सकते, तो उन्हें मुझसे और देश की हर माँ, बहन और बेटी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और भविष्य में इस तरह की अपमानजनक बातें नहीं फैलाने का वचन देना चाहिए।

    कुछ दिनों से लालू परिवार में असंतोष के संकेत मिल रहे हैं। रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई लोगों को अनफॉलो कर दिया है। अब वह केवल तीन लोगों को फॉलो करती हैं – उनके पति शमशेर सिंह, राहत इंदौरी और द स्ट्रेट्स टाइम्स।

    यह विवाद बिहार अधिकार यात्रा के दौरान शुरू हुआ, जब तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव बस की अगली सीट पर बैठे दिखाई दिए। इस पर आरजेडी नेताओं का कहना है कि आगे की सीट शीर्ष नेतृत्व के लिए आरक्षित होती है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणी को रोहिणी ने शेयर किया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

    Also read:IRCTC घोटाला: लालू-राबड़ी-तेजस्वी केस में 13 अक्टूबर को कोर्ट का बड़ा फैसला…

    allegations Bihar Assembly Elections 2025 Indian politics lalu yadav political controversy public statement Rjd Rohini Acharya social media Tejashwi Yadav
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे कर्मचारियों को केंद्र सरकार का बंपर तोहफा… जानें क्या
    Next Article धूसरा गांव में डायरिया फैलने से हड़कंप, 8 लोग एमजीएम अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार टेंडर घोटाले में 7 IAS अफसरों को ED का समन, रडार पर है 7 IAS अधिकारी

    October 27, 2026
    बिहार

    बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना शुरू, 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.