Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पावर ग्रिड में डकैती कर महज 1.73 लाख में बेच दिया था सामान, पुलिस ने 9 को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    पावर ग्रिड में डकैती कर महज 1.73 लाख में बेच दिया था सामान, पुलिस ने 9 को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पावर ग्रिड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नामकुम पावर ग्रिड में हुए डकैती कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। बिजली ऑफिस में कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती करने के इल्जाम में 9 संदेही गुनहगारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दिनेश लोहरा उर्फ दिनेश करमाली, राजेश कुमार सिंह उर्फ भोला शाहिद अंसारी उर्फ जटला, ललन कुमार भुईया उर्फ बौना, जितु कुमार सिंह उर्फ जिजुवा, फुरकान मल्लिक उर्फ फुरकान, बिरेन्द्र बेदिया उर्फ घोंची, दीपक कुमार सोनी और जितेन्द्र कुमार शामिल हैं। इनके पास से कांड में इस्तेमाल किया गया टेम्पू, कटर मशीन, कॉपर स्ट्रीप, प्लेट एंगल, कनेक्टर और नौ मोबाईल फोन जब्त किये गये हैं। इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

    DIG सह SSP ने बताया कि बीते 15 जुलाई को नामकुम पावर ग्रिड में 20-25 अपराधियों ने धावा बोल दिया था। सब स्टेशन के सारे कर्मचारियों को बंधक बनाया और फिर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। मामले का खुलासा करने के लिए रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और मुख्यालय DSP अमर पांडेय की देखरेख में SIT गठित की गयी थी। डकैतों की धड़पकड़ के लिए SIT लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दरम्यान इंफॉर्मेशन मिली कि कुछ लोग पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर पनाह ले रहे हैं। टेक्निकल सेल की मदद ली गयी और दिनेश लोहरा उर्फ दिनेश करमाली समेत नौ संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    पूछताछ में दिनेश ने स्वीकार किया कि उसने अपने 10 साथियों के साथ मिलकर डकैती की। लूटा गया सामान फुरकान मलिक और दीपक कुमार सोनी के कबाड़ी दुकानों में बेच दिया। इन दोनों की कबाड़ी दुकान रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र में है। दोनों कबाड़ी दुकानदारों ने 253 रुपये की रेट से सारा माल खरीद लिया और एक लाख 73 हजार रुपये उन लोगों को दे दिये। दीपक सोनी ने डर के कारण यह सामान पटना के परेव इलाके में जितेंद्र कुमार की फैक्ट्री को बेच दिया, जिससे एवज में उसे चार लाख रुपये मिले। गिरफ्तार सभी लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। सुनें क्या बोले DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा…

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/07/d1.mp4

    Also Read : नामकुम ग्रिड में लूट और कर्मियों को बंधक बनाने की घटना पर ऊर्जा कर्मियों में आक्रोश

    police arrested 9 people Robbery was done in power grid and goods were sold for just 1.73 lakh पावर ग्रिड में डकैती कर महज 1.73 लाख में बेच दिया था सामान पुलिस ने 9 को दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाषाई अस्मिता की रक्षा के लिए मंच सरकार से लगातार लगाता रहेगा गुहार : कैलाश यादव
    Next Article स्कॉर्पियो में बैठ कर रहे थे डकैती की प्लानिंग, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा रद्द मामला : याचिकाकर्ता के वकील बोले -जेपीएससी परीक्षा रद्द करने का कोई आधार नहीं

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांशीराम: सरकारी नौकरी छोड़ बनाई अपनी सियासी ताकत, जिनके आंदोलन ने बदल दी दलित राजनीति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा रद्द मामला : याचिकाकर्ता के वकील बोले -जेपीएससी परीक्षा रद्द करने का कोई आधार नहीं

    October 9, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026

    कांशीराम: सरकारी नौकरी छोड़ बनाई अपनी सियासी ताकत, जिनके आंदोलन ने बदल दी दलित राजनीति

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.