Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 2:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में चढ़ता पारा, कई जिलों में चल रही है हीट वेब, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अभी और बढ़ेगा तापमान
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में चढ़ता पारा, कई जिलों में चल रही है हीट वेब, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अभी और बढ़ेगा तापमान

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में अप्रैल महीने में ही गरम हवा के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में और दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना जतायी है. खास कर पलामू, कोल्हान और संताल परगना के इलाके में हीट वेव (लू) चलने से परेशानी हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है. बहुत जरूरी हो, तभी सावधानी बरतते हुए दिन में 11 बजे से चार बजे तक बाहर निकले।

    झारखंड में बढ़ते तापमान का असर साफ नजर आने लगा है। कई जिलों में तापमान अब 42 के आंकड़े को पार कर रहा है। गर्म हवा ने लोगों को इतना परेशान कर दिया है कि शाम में भी उमस और गर्माहट महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए है कि अभी इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है। हां मौसम विभाग ने इतना जरूर कहा है कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

    मौसम विभाग ने जिन इलाकों में सबसे ज्यादा गर्मी रहने का अनुमान लगाया है उनमें पलामू, कोल्हान और संताल परगना के इलाके में गर्म हवा चलेगी। हीट वेब से लोगों को काफी परेशानी का भी सामाना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए है कि अगले कुछ दिन ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर बहुत जरूरी हो तभी दोपहर में बाहर निकलें। मौसम विभाग ने कहा है कि दिन में 11 से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचना चाहिए।

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने इस मौसम में खासकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने का उपाय करते रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने इसके बाद फिर 20 अप्रैल मौसम में बदलाव के संकेत दिये हैं. झारखंड के कई इलाकों में 20 से 22 अप्रैल तक आकाश में बादल छाये रहेंगे, जबकि कहीं-कहीं बारिश भी होने की संभावना भी है। झारखंड के कई ऐसे इलाके हैं जहां तापमान 42 डिग्री के पार है। गढ़वा में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने भी कहा है कि अप्रैल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। यह बदलता मौसम फसल के लिए भी अनुकूल नहीं है।

     

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : जमुई में एसबीआई की शाखा से 16 लाख की लूट, कैशियर और चौकीदार को बनाया बंधक, लॉकर में रखा सोना भी ले गए अपराधी
    Next Article खालिस्तानी समर्थकों द्वारा लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले की आईएएनएस करेगी जांच

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.