Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रिम्स का विश्राम गृह नए साल में हो जाएगा शुरू, महज 25 रुपये में मिलेगा बेड
    झारखंड

    रिम्स का विश्राम गृह नए साल में हो जाएगा शुरू, महज 25 रुपये में मिलेगा बेड

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2025Updated:December 31, 2025No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिम्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रिम्स परिसर में स्थित पावरग्रिड विश्राम गृह के संचालन को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। तय निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद साउथ विहार वेलफेयर सोसाइटी फॉर ट्राइबल्स को इसका संचालन सौंपा गया है। नई एजेंसी नए साल के पहले दिन से विश्राम गृह का संचालन शुरू करेगी।

    मरीजों और उनके परिजनों को राहत देने के लिए विश्राम गृह के किराए में बड़ी कटौती की गई है। पहले जहां प्रति व्यक्ति 100 रुपये प्रतिदिन शुल्क लिया जाता था, अब यह घटाकर 25 रुपये कर दिया गया है। रिम्स प्रबंधन के अनुसार, पहले सात दिनों तक 25 रुपये प्रति दिन देने होंगे, जबकि सात दिन के बाद 50 रुपये प्रतिदिन शुल्क लिया जाएगा। इन नई दरों को रिम्स की गवर्निंग बॉडी से मंजूरी मिल चुकी है।

    इस फैसले से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जो लंबे इलाज के कारण आर्थिक परेशानी झेलते हैं। अब तक विश्राम गृह का सिर्फ पहला तल्ला ही चालू था, जिससे सीमित लोगों को ही ठहरने की सुविधा मिल पाती थी। नए संचालन के बाद पांचों तल्लों में कुल 310 बेड पूरी तरह से उपलब्ध हो जाएंगे।

    इसके अलावा, विश्राम गृह में जल्द ही कैंटीन, कैफेटेरिया और फार्मेसी भी शुरू की जाएगी। इससे मरीजों के परिजनों को खाने-पीने या दवाइयों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सभी जरूरी सुविधाएं परिसर के अंदर ही मिलेंगी।

    प्रबंधन के नियमों के अनुसार, केवल रिम्स में भर्ती मरीजों के परिजनों को ही विश्राम गृह में ठहरने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए भर्ती से जुड़े दस्तावेजों के साथ आवेदन देना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बेड आवंटित किया जाएगा।

    विश्राम गृह की प्रमुख सुविधाएं

    • कुल 50 कमरे, हर कमरे में 6-6 बेड

    • हर बेड के लिए अलग लॉकर की व्यवस्था

    • हर कमरे के बाहर अतिरिक्त लॉकर

    • प्रत्येक फ्लोर पर दो कॉमन वॉशरूम

    • दिव्यांगों के लिए 5 विशेष बाथरूम

    • सभी तल्लों पर बैठने की सुविधा

    • हर फ्लोर पर वॉटर प्यूरीफायर

    • छत पर 5000 लीटर क्षमता का सोलर वॉटर हीटर प्लांट

    रिम्स राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां एक समय में 2000 से ज्यादा मरीज भर्ती रहते हैं। विश्राम गृह पूरी तरह चालू न होने के कारण अब तक कई परिजन बाहर 1000 से 2000 रुपये में कमरे लेने को मजबूर थे। लेकिन नए साल से मात्र 25 रुपये में ठहरने की सुविधा मिलने से यह परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

    Also Read : नए साल से पहले खुशखबरी: भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

    25 रुपये में मिलेगा बेड नए साल से रिम्स विश्राम गृह पूरी तरह शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनए साल से पहले खुशखबरी: भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
    Next Article रांची रेलवे स्टेशन का मेगा विस्तार : दो नई रेल लाइनें और नामकुम छोर पर बनेगा डेड एंड प्लेटफॉर्म

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.