Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»73 घंटे रिटायर्ड हेडमास्टर को रखा डिजिटल अरेस्ट और फिर…
    क्राइम

    73 घंटे रिटायर्ड हेडमास्टर को रखा डिजिटल अरेस्ट और फिर…

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Digital Arrest : बिहार के कटिहार जिले में एक और बुजुर्ग को साइबर अपराधियों ने निशाना बनाया. यहां रिटायर्ड हेडमास्टर को साइबर ठगों ने 73 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और उन्हें डरा-धमकाकर 3.5 लाख रुपये की ठगी कर ली. वहीं, जब 5 लाख रुपए की और डिमांड की गई तो रिटायर्ड हेडमास्टर टूट गए और परिवार के लोगों को जानकारी दी. इसके बाद साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया. अब पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ तहकीकात में जुट गई है.

    क्या है मामला

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 15 से 18 नवंबर के बीच हुई, जब साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड हेडमास्टर से कहा कि उनके नाम पर इंडोनेशिया से एक पार्सल आया है, जिसमें ड्रग्स पाया गया है. आरोपियों ने कहा कि इस पार्सल पर आपका आधार कार्ड और मोबाइल नंबर है, जिससे आपका नाम जुड़ा हुआ है और इस कारण आप गिरफ्तार किए जा सकते हैं. फिर साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड शिक्षक को लगातार डराया और 73 घंटे तक उनके साथ बातचीत करते रहे. अंत में अपराधियों ने एक अकाउंट नंबर दिया और 3.5 लाख रुपये की डिमांड कर डाली. साथ ही कहा कि अगर पैसे नहीं भेजे गए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. डर के मारे शिक्षक ने फोन पे के जरिए पैसे भेज दिए.

    परेशानी देख परिजनों ने पूछा तो टूट गए शिक्षक

    इतना ही नहीं, जब अपराधियों ने फिर से पांच लाख रुपये और मांगे तो रिटायर्ड शिक्षक यह बात अपने परिवार से गुप्त नहीं रख पाए. उन्हें परेशान देखकर जब परिवारवालों ने कारण पूछा तो वे टूट गए और सारी जानकारी परिवार को दे दी. इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और शुक्रवार को रिटायर्ड हेडमास्टर को लेकर साइबर थाना पहुंचे, जहां एफआईआर दर्ज की गई. मामले में साइबर थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जाएगी.

    Also Read: बंगाल सरकार द्वारा झारखंड में आलू रोकने पर बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन से कहा- तत्काल सुलझाएं

    3.5 लाख रुपये 73 hours 73 घंटे Aadhar Card Arrest Bihar cyber crime Cyber criminal cyber fraud cyber fraud case cyber fraudster Cyber Police Station demand Digital Arrest Drugs family Fir fraud incident help to family Indonesia parcel Katihar phone pay police investigation retired headmaster Rs 3.5 lakh आधार कार्ड इंडोनेशिया पार्सल एफआईआर कटिहार गिरफ्तारी ठगी की घटना डिजिटल अरेस्ट डिमांड ड्रग्स परिजनों की मदद परिवार पुलिस जांच फोन पे बिहार रिटायर्ड हेडमास्टर साइबर अपराध साइबर अपराधी साइबर ठग साइबर ठगी साइबर ठगी केस साइबर थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल सरकार द्वारा झारखंड में आलू रोकने पर बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन से कहा- तत्काल सुलझाएं
    Next Article पहला विधानसभा सत्र 9 दिसंबर से, जानें किस दिन क्या होगा 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.