Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»आंगनबाड़ी सहायिका का चयन को लेकर ग्राम सभा, 14 अंक लाकर सहायिका चुनी गई ज्योति कुमारी
    झारखंड

    आंगनबाड़ी सहायिका का चयन को लेकर ग्राम सभा, 14 अंक लाकर सहायिका चुनी गई ज्योति कुमारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: गोमिया प्रखंड के होसिर पूर्वी पंचायत स्थित लरैया टांड़ में आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस ग्राम सभा में सीडीपीओ अल्का रानी, स्थानीय मुखिया सावित्री देवी, पंसस गीता देवी की उपस्थिति में पंचायत के लरैया टांड़ में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 717 के लिए सहायिका के पद पर ज्योति कुमारी चुनी गई. इस पद के लिए पंचायत के आठ उम्मीदवारो ने आवेदन दिया था. जिसमें से शैक्षणिक योग्यता, उम्र आदि के मिलान के बाद ज्योति कुमारी कुल 14 अंक लाकर सहायिका चुनी गई. चयन प्रक्रिया के दौरान ग्रामसभा में ग्रामीणों के बीच काफी गहमा गहमी भी थी. वहीं सीडीपीओ अल्का रानी, मुखिया सावित्री देवी, पंसस गीता देवी, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य रामकिशून रविदास आदि ने ज्योति कुमारी को सहायिका चयन का प्रमाण पत्र सौपा.

    सभी मानकों को देखते हुए हुआ चयन प्रक्रिया

    इस संबंध में सीडीपीओ अल्का रानी ने बताया कि होसिर पूर्वी पंचायत के लरैया टांड़ में आंगनबाड़ी सहायिका चयन के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया था. इस पद के लिए उक्त आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र से आठ लोगों ने आवेदन दिया था और चयन प्रक्रिया के सभी मानकों को देखते हुए ज्योति कुमारी आंगनबाड़ी सहायिका चुनी गई. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका कांति कुमारी, प्रधानाध्यापक नारायण पंडित, एएनएम नीरा कुमारी, पूर्व मुखिया घनश्याम राम, रामलखन प्रसाद, मोहन नायक, रामप्रसाद पटवारी, संजय प्रसाद, गोलों केवट, अमित प्रसाद, मुरली मनोहर प्रसाद, संगीता देवी, अनिता देवी, नेहा देवी, सपना देवी, बरखा देवी, सुलोचना देवी, रीता देवी, दिव्या कुमारी, नेहा कुमारी आदि मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें:व्यापारियों ने आर्म्स लाईसेंस के लिए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

    आंगनबाड़ी आंगनबाड़ी सहायिका गोमिया ग्राम सभा झारखंड बोकारो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यकर्मियों को मिला दीपावली का तौहफाः डीए 4 प्रतिशत बढ़ा
    Next Article झारखंड को मजबूत करने की दिशा में अदाणी ने बढ़ाए कदम, CSR के तहत हर क्षेत्र में बेहतरीन काम

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, मरीज को गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने पर मचा हड़कंप

    June 19, 2026
    कोडरमा

    बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ाई, टाटा मैजिक में लोड 48 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    June 19, 2026
    झारखंड

    योग दिवस से पहले धनबाद में दौड़ी सेहत की लहर, ‘रन फॉर योग’ में उमड़ा जनसैलाब

    June 19, 2026
    Latest Posts

    चाईबासा सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, मरीज को गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने पर मचा हड़कंप

    June 19, 2026

    बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ाई, टाटा मैजिक में लोड 48 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    June 19, 2026

    योग दिवस से पहले धनबाद में दौड़ी सेहत की लहर, ‘रन फॉर योग’ में उमड़ा जनसैलाब

    June 19, 2026

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: रांची समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.