Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने डिप्टी कलेक्टर के 51 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू हो रही है।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
उम्मीदवार 21 मार्च से लेकर 6 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।

आयु सीमा क्या है?
- न्यूनतम आयु : 21 साल
- अधिकतम आयु : 37 साल
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
- सामान्य वर्ग : 100 रुपए
- आरक्षित वर्ग : नियमानुसार शुल्क में छूट
कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :
- सबसे पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर दें
Also Read : झारखंड हाईकोर्ट का सख्त फैसला : इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में नए एडमिशन पर रोक


